ग्रीन कमांडो अभियानः दुर्गम इलाकों में 136 टीम मांओं-बच्चों तक पहुंचा रहीं हेल्थ सर्विस

Manish Kumar | Sept 27, 2025, 20:38 IST
Share
green commando movement
Photograph: (The Sootr)

सेवा पखवाड़ा के तहत बड़वानी जिले में ग्रीन कमांडो अभियान की शुरुआत की गई है। दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं की टीम ने हेल्थ मिशन को संभालने की जिम्मेदारी उठा रखी है। राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने हरा झंडा दिखाकर इसकी शुरुआत की।

BARWANI. मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत एक विशेष पहल ग्रीन कमांडो अभियान (Green Commando Campaign) शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दुर्गम पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों में हेल्थ सर्विस को पहुंचाना है।

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने पीएम श्री कॉलेज से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने हेल्थ सर्विस से जुड़ी 136 टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ग्रीन कमांडो बनाया गया है। सांसद सोलंकी ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर इन महिला कर्मचारियों को शक्ति का प्रतीक बताते हुए सराहाना की।

c1637b84-e05
c1637b84-e05


ये भी पढ़ें... सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें करने वालेे अब भुगतेंगे सजा, कलेक्टरों को मिले ये निर्देश

दुर्गम इलाकों में खुद पहुंची कलेक्टर

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह इस अभियान के तहत कामकाज देखने खुद दुर्गम इलाकों में पहुंची। इस दौरान कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि रोसर सेक्टर के 12 सब-हेल्थ सेंटर्स के अंतर्गत आने वाले 34 गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत 136 टीमें गांव-गांव जाकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन, हेल्थ चेकअप और उचित मेडिकल सलाह देंगी। इस दौरान ये हेल्थ स्टाफ दुर्गम पहाड़ियों और कठिन रास्तों पर पैदल जाकर जरूरतमंदों को पहुंचाएंगे।

e80fb101-508
e80fb101-508


ग्रीन कमांडो अभियान की इस वजह से हुई शुरुआत



- आदिवासी परिवारों, महिलाओं और बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना।
- कुपोषण और एनीमिया की स्क्रीनिंग एवं उपचार।
- वैक्सीनेशन को 100% सफल बनाना।
- मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना।
- स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

ये भी पढ़ें... वन विभाग व जेल विभाग भर्ती विवाद में हाईकोर्ट करेगा मेरिट पर सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट

कलेक्टर ने किया फील्ड दौरा

c1b233db-9a0
c1b233db-9a0


कलेक्टर आईएएस जयति सिंह ने शनिवार की सुबह ग्रीन कमांडो अभियान की टीमों को रवाना किया। इसके बाद वे खुद रोसर सेक्टर के गांवों में पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रीन कमांडो से काम के दौरान उनके एक्सपीरियंस को जाना। इसके साथ ही उन्होंने गांववालों के हेल्थ को लेकर भी जानकारी ली।

ग्रीन कमांडो अभियान से जुड़े आंकड़े:

  1. इतनी फैमिली को किया गया कवर: 4510
  2. पीडब्ल्यू रजिस्ट्रेशन: 84
  3. एएनसी चेकअप: 290
  4. एचबी स्क्रीनिंग: 4676
  5. सिकल सेल स्क्रीनिंग: 3960
  6. टीबी स्क्रीनिंग: 712
  7. NCD स्क्रीनिंग: 2921
  8. MCP कार्ड वितरण: 80
  9. परिवार फोल्डर वितरण: 473
  10. SAM / MAM पहचान: 50
ग्रीन कमांडो अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में 4510 परिवारों तक पहुंचने के साथ, 4676 एचबी स्क्रीनिंग और 3960 सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यू पंजीकरण, एएनसी चेकअप और अन्य सेवाएं भी प्रभावी ढंग से प्रदान की गईं।

ये भी पढ़ें...

एमपी हाथी महोत्सव: हाथी बने जंगल के VIP मेहमान, जानिए कैसी मिल रही है सेवा

महिलाओं को मिल रही है प्रॉपर्टी पर 2% छूट, लेकिन फिर भी एमपी में प्रॉपर्टी खरीदना सबसे महंगा, जानें वजह

be indian-buy indian
be indian-buy indian






Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सेवा पखवाड़ा
  • Barwani
  • आईएएस जयति सिंह
  • ग्रीन कमांडो अभियान
  • सुमेर सिंह सोलंकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा