आज से भोपाल के 12 रूटों पर नहीं मिलेगी ई-रिक्शा, शहर के इन रास्तों पर लागू हुई नो एंट्री पॉलिसी
Amresh Kushwaha | Jul 23, 2025, 10:48 IST
bhopal-no-entry-policy-e-rickshaws-restricted
भोपाल शहर की 12 प्रमुख सड़कों पर आज से ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों का चयन दो मुख्य पैमानों पर किया है। जानें क्या है ये पैमाने और किन रूटों पर नहीं मिलेगी ई-रिक्शा...
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (23 जुलाई) से 12 प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा के चलने और पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय 27 जून को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया था। शहर के इन प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध लागू होने से यहां के यातायात प्रबंधन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही सुरक्षा की स्थिति भी बेहतर हो सकेगी।
ये खबर भी पढ़िए...ई-रिक्शा चलाते दिखे कलेक्टर गौरव कुमार, रायपुर में EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग की शुरुआत
ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने के लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने कुल 12 प्रमुख रूटों का चयन किया है। इन रूटों पर 25.5 किलोमीटर की दूरी तय की जाती है, और ये सभी मार्ग शहर के सबसे व्यस्त और वीवीआईपी रूट्स में शामिल हैं।
मध्यप्रदेश ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगले सात दिनों तक इन प्रतिबंधित रूटों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्किंग करने वालों को पहले चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद यदि किसी चालक ने नियमों का उल्लंघन किया, तो उनके खिलाफ चालान कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...अब राजधानी की मुख्य सड़कों पर नहीं नजर आएंगे ई-रिक्शा
भोपाल पुलिस ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी नागरिक को इन प्रतिबंधित रूटों पर ई-रिक्शा दिखाई दे, तो वह ट्रैफिक के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर जानकारी दे सकता है।
वर्तमान में भोपाल शहर में 11 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा हैं जो शहर के विभिन्न रूटों पर चल रहे हैं। ई-रिक्शा के अधिक संख्या के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। पीक आवर्स में यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती थी। इससे शहरवासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब, इस निर्णय से उम्मीद की जा रही है कि ट्रैफिक की स्थिति में सुधार होगा और नागरिकों को सुगम यातायात मिलेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इन 12 प्रमुख रूटों पर ई-रिक्शा की नो एंट्री की कार्रवाई ट्रैफिक जाम और वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण की गई है। इन मार्गों की कुल लंबाई लगभग 25.5 किलोमीटर है और इनमें से कुछ मार्गों पर पहले से ही नगर सेवा वाहन चल रहे हैं। इस कदम का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक को नियंत्रित करना और नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
ई-रिक्शा पर प्रतिबंध की मुख्य वजहें
- इन सड़कों पर ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। खासकर पीक आवर्स में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी।
- इन प्रमुख सड़कों पर पहले से ही नगर सेवा वाहन चलते हैं, जिनसे यातायात की स्थिति और अधिक कठिन हो जाती है। ई-रिक्शा के कारण इन मार्गों पर और भी ज्यादा दबाव बढ़ता है।
- दो दिन पहले, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ई-रिक्शा के जरिए स्कूली छात्रों का परिवहन करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।
भोपाल में ई-रिक्शा के प्रतिबंध को एक नजर में समझें...
|
इन प्रमुख रूटों पर लगेगा प्रतिबंध
प्रतिबंधित रूट्स:
- वन्दे मातरम चौराहे से 10 नंबर स्टॉप तक
- 10 नंबर से नेशनल अस्पताल तक
- 10 नंबर से साढ़े 10 नंबर तक
- सेंटर प्वाइंट से रोशनपुरा तक
- काटजू अस्पताल तिराहा से रंगमहल
- जीजी फ्लाईओवर
पहले चेतावनी, फिर चलान
ये खबर भी पढ़िए...अब राजधानी की मुख्य सड़कों पर नहीं नजर आएंगे ई-रिक्शा
पुलिस ने नागरिकों से की सहयोग की अपील
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर:
- 0755-2677340
- 0755-2443850
शहर में ई-रिक्शा की स्थिति
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari