सोशल मीडिया पर मदद मांगने से नहीं मिलता न्याय, बेटियों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस- जीतू पटवारी

Ravi Singh | Sept 30, 2024, 18:49 IST
Share
Congress BJP Jitu Patwari
Congress BJP Jitu Patwari

मध्य प्रदेश में बेटियों के खिलाफ हो रहे अपराधों को देखते हुए कांग्रेस अब उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर उतरेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 'अब सरकार से बेटियों की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है।'

Bhopal : मध्य प्रदेश में रेप का शिकार हो रही बेटियों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस अब सड़कों पर उतरेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ( Jitu Patwari ) ने कहा कि अब सरकार से बेटियों की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है। आरोपियों में कानून का डर खत्म हो गया है और महिलाओं पर अत्याचार दोगुना हो गया है। इस सरकार से कुछ नहीं होने वाला है और विपक्ष होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि बेटियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं।

सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दे पर जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कानून का डर कम हो गया है और 5 साल में महिलाओं पर अत्याचार दोगुने हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार से कुछ नहीं होने वाला है और विपक्ष होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम बेटियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं। अब सरकार से बेटियों की सुरक्षा की उम्मीद करना बेकार है।

बेटियों की सुरक्षा की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी।

बेटियों की सुरक्षा कभी भी भाजपा सरकार की प्राथमिकता नहीं रही। सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगने से बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा। अब कांग्रेस पार्टी बेटियों की सुरक्षा की यह लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में बेटी बचाओ अभियान चलाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

स्कूल चौकीदार के बेटे ने किया 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को देख मासूम ने किया इशारा- इसे गोली मार दो

तीन दिन से लापता बच्ची का मिला शव, रेप के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेटियों की रक्षा के लिए यह लड़ाई सड़क पर लड़ेगी

भाजपा सरकार की प्राथमिकता कभी भी हमारी बेटियों की सुरक्षा नहीं रही। बेटियों को इंसाफ सिर्फ सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगने से नहीं मिलेगा। अब कांग्रेस पार्टी बेटियों की रक्षा के लिए यह लड़ाई सड़क पर लड़ेगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में बेटी बचाओ अभियान चलाएगी।

मैं निशब्द हूं - जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, रतलाम में 5 साल की बेटी के साथ घटित दुखद घटना की खबर ने मुझे बहुत विचलित कर दिया है। प्रदेश में हमारी बेटियों के साथ आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं मुझे गहरे दुख और पीड़ा से भर देती हैं। मैं निःशब्द हूं। अब सरकार से बेटियों की सुरक्षा की उम्मीद करना बेकार है।

जीतू ने एसपी को बताया रेप की राजधानी

भोपाल में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके स्कूल के ही एक शिक्षक ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा था कि मध्य प्रदेश अब इस देश की 'रेप कैपिटल' बन गया है। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भोपाल में 3 साल की मासूम दुष्कर्म की शिकार हुई। मुझे यह सुनकर शर्म आती है कि आरोपी बच्ची का शिक्षक है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • रतलाम
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • Jeetu Patwari
  • बच्ची से रेप
  • रेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा