एमपी बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

Aman Vaishnav | Feb 09, 2026, 09:15 IST
Share
madhya pradesh board exam 2026
madhya pradesh board exam 2026

मध्य प्रदेश में इस बार बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सुरक्षा और नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी जैसे सख्त नियम लगाए गए हैं। साथ ही इस बार एग्जाम सेंटर की निगरानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस से की जाएगी।

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 10 फरवरी और 13 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। हर साल लाखों छात्र इन परीक्षाओं में बैठते हैं। इस बार पूरे प्रदेश में 3 हजार 856 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड, सीसीटीवी कैमरे और थानों से प्रश्न पत्र लाने तक वीडियोग्राफी का इंतजाम किया गया है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाल ही में एक नया टाइम टेबल जारी किया है ताकि बच्चों को कोई कन्फ्यूजन न हो। इसके लिए सभी स्कूलों को यह टाइम टेबल बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

70bb3a93-f94
70bb3a93-f94


16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र शामिल होंगे। इनमें से 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं की परीक्षा देंगे और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठेंगे।

इतनी बड़ी संख्या में होने वाली इन परीक्षाओं को सही और नकलमुक्त तरीके से कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।

3cfd19a5-3d6
3cfd19a5-3d6


भोपाल में बने 104 एग्जाम सेंटर

मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 3 हजार 856 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। भोपाल में 10वीं के करीब 30 हजार 746 और 12वीं के 26 हजार 627 छात्र परीक्षा देंगे। इनके लिए भोपाल में कुल 104 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

हर जिले में चार फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं। इनमें से दो विकासखंड स्तर पर और दो जिला स्तर पर काम करेंगे। हर स्क्वॉड में तीन सदस्य होंगे जो पुलिस या प्रशासनिकअधिकारी होंगे। इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

3f03e06e-605
3f03e06e-605


एग्जाम सेंटर पर रहेगी तीसरी नजर

इस बार नकल और गलत तरीके से परीक्षा देने को रोकने के लिए पूरी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने जिन परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील माना है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इन कैमरों से उन केंद्रों पर हो रही हर गतिविधि पर भोपाल के बोर्ड ऑफिस से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, प्रश्न-पत्र थानों से निकालते समय वीडियोग्राफी भी जरूरी कर दी गई है और सुरक्षा गार्ड्स की भी तैनाती की गई है।


93243d67-11a
93243d67-11a


स्कूलों को दिए सख्त निर्देश

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों को साफ-साफ निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों तक संशोधित टाइमटेबल की जानकारी जरूर पहुंचाएं।

स्कूलों को कहा गया है कि यह सूचना नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए तुरंत शेयर की जाए। इसके अलावा, शिक्षकों से यह भी कहा गया है कि वे खुद यह सुनिश्चित करें कि कोई भी छात्र पुरानी तारीखों के कारण परीक्षा से छूटे नहीं।

एग्जाम सेंटर पर एंट्री के नियम

जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान जिले में कड़ी व्यवस्था की गई है। अब एग्जाम सेंटर में सुबह 8:30 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी।
परीक्षा केंद्रों के पास भीड़ न हो, इसके लिए एक तय दूरी के बाद प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

12वीं बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल (2026)

दिनतारीखविषय
सोमवार10.02.2026अंग्रेजी
शुक्रवार13.02.2026भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंड्री, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
शनिवार14.02.2026बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
सोमवार16.02.2026संस्कृत
मंगलवार17.02.2026ड्राइंग एवं डिजाइन, रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
बुधवार18.02.2026कृषि हेतु विज्ञान एवं गणित के तत्व, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंधन एवं वस्त्र विज्ञान
गुरुवार19.02.2026मनोविज्ञान
शुक्रवार20.02.2026एनएसक्यूएफ (NSQF) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई (AI)
शनिवार21.02.2026कृषि, गृह विज्ञान (कला समूह), अकाउंटेंसी
सोमवार23.02.2026बायोलॉजी
बुधवार25.02.2026गणित
गुरुवार26.02.2026राजनीतिक शास्त्र
शुक्रवार27.02.2026इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
सोमवार02.03.2026समाजशास्त्र
मंगलवार05.03.2026भूगोल, कृषि उत्पादन एवं हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एवं डिजाइन, शरीर रचना, क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
शुक्रवार06.03.2026उर्दू, मराठी
शनिवार07.03.2026हिंदी

10वीं बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल (2026)

दिनपरीक्षा तिथिविषय
शुक्रवार13.02.2026उर्दू
शनिवार14.02.2026एनएसक्यूएफ के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
मंगलवार17.02.2026अंग्रेजी
गुरुवार19.02.2026संस्कृत
शुक्रवार20.02.2026मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, कंप्यूटर, इत्यादि*
मंगलवार24.02.2026गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)
शुक्रवार27.02.2026विज्ञान
सोमवार02.03.2026सामाजिक विज्ञान
शुक्रवार06.03.2026हिंदी
ये खबरें भी पढ़िए... 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2026: परीक्षा से पहले इन बातों को न करें नजरअंदाज एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: परीक्षा से पहले हो रही घबराहट, तो इस हेल्पलाइन पर लें फ्री एडवाइस केमिस्ट्री में आएंगे फुल मार्क्स, जानें बोर्ड एग्जाम में टॉप करने की टिप्स Board Exam Tips: एग्जामिनर को इम्प्रेस करने के लिए ऐसे लिखें अपने आंसर
Tags:
  • 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • सीसीटीवी कैमरे
  • बोर्ड एग्जाम
  • टाइम टेबल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच