बजट से पहले PCC चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, मोहन सरकार को गिना दिए ये आंकड़े

Rohit Sahu | Mar 12, 2025, 09:01 IST
Share
jitu patwar
jitu patwar

मध्‍य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का बजट पेश होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बयान दिया है। एक्स पोस्ट कर उन्होंने सरकार को घेरा है और बेरोजगारी के आंकड़े गिनाए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार 12 फरवरी को अपनी पूर्ण बजट करने जा रही है। बजट पेश होने से पहले विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी कैंसर की तरह है, जो पार्टी को खोखला कर रही है।

4 साल में नौकरियां घटीं

मध्य प्रदेश में प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों की संख्या में पिछले 4 साल में कमी आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी एक्स पोस्ट में इसके बारे में विस्तृत आंकड़े पेश करते हुए लिखा है। उन्होंने लिखा कि एससी-एसटी वर्ग और महिलाओं को 2021 में 36 हजार 324 नौकरियां मिली थीं, जो 2024 में घटकर 21 हजार 054 रह गईं।
jitu patwari,
jitu patwari,

महिलाओं को नौकरियों में कम अवसर: जीतू

जीतू ने लिखा कि प्राइवेट सेक्टर में महिलाओं को मिली नौकरियों की संख्या में भी कमी आई है, जो 2021 में 10 हजार 963 थी, जो 2024 में घटकर 6 हजार 564 रह गई। पिछले साल की तुलना में प्राइवेट सेक्टर में 3 हजार 192 कम नौकरियां मिली हैं।
यह भी पढ़ें: एमपी विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, प्लास्टिक के सांप लेकर पहुंचे

महिलाओं से झूठ बोल रही सरकार: जीतू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश सरकार का 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण और सरकार के बजट से पहले आये आंकंड़े भाजपा के झूठ को उजागर करते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेती, जिसके कारण लाड़ली बहना जैसी योजनाओं के नाम पर महिलाओं से झूठ बोला जा रहा है। यह भी पढ़ें: CBI जांच हो, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी... धान घोटाले पर जीतू पटवारी ने की मांग

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Ladli Bahna Yojana
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • Ladli Bahna scheme
  • unemployment
  • mp unemployment rate
  • cm mohan yadav
  • MP Budget 2025-26
  • mp budget 2025 live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती