एमपी का बजट आज विधानसभा में होगा पेश, भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन का होगा ऐलान!
Raj Singh | Mar 12, 2025, 07:52 IST
mp budget 2025-26
मध्यप्रदेश का 2025-26 बजट 4 लाख करोड़ रु. से अधिक हो सकता है, जिसमें मेट्रो, हेलीपेड, हाईराइज बिल्डिंग, और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट बुधवार ( 12 मार्च ) को विधानसभा में पेश होने जा रहा है। यह बजट राज्य की विकास दर, इंफ्रास्ट्रक्चर, और समाज के अलग-अलग वर्गों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाओं को शामिल करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं के अनुरूप, इस बजट में "गरीब, किसान, महिला और युवा" पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, साथ ही राज्य के विकास के लिए इंडस्ट्रीलाइजेशन और शहरीकरण की दिशा में भी कई बड़े कदम उठाए जाएंगे।
इस बजट में भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन के पहले चरण की घोषणा की जा सकती है। भोपाल का विस्तार रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, और नर्मदापुरम तक होगा, जबकि इंदौर क्षेत्र में देवास, उज्जैन, और धार तक मेट्रो की योजना बनाई जाएगी। वहीं दूसरे चरण में जबलपुर और ग्वालियर को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है।
शहरों में उच्च विकास को देखते हुए, अब भोपाल जैसे शहरों में होशंगाबाद रोड पर हाईराइज बिल्डिंग की योजना बनाई जा रही है। यह कदम शहरीकरण और इनफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। बजट में इन हाईराइज बिल्डिंग्स का प्रावधान बढ़ाने का जिक्र किया जाएगा।
राज्य में हेलीपेड्स का निर्माण किया जाएगा, जो सभी जिलों में स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, भोपाल और इंदौर में तीन से चार हेलीपेड के साथ-साथ एक लाउंज बनाने की भी योजना है।
ये भी खबर पढ़ें... वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया अनुपूरक बजट, सड़कों और पुलों के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण करके एक लैंड बैंक बनाएगी, जिससे निवेशकों के लिए भूमि उपलब्धता में आसानी होगी। इसके साथ ही मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग्स के निर्माण के लिए भी प्रावधान किया जाएगा।
विधानसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, मध्यप्रदेश की विकास दर 11.5% रही है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 2024-25 में 15.03 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, राज्य की प्रति व्यक्ति आय अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम है, जो 1 लाख 52 हजार 615 रुपए है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1 लाक 85 हजार रुपए है।
ये भी खबर पढ़ें... मोहन सरकार आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बजट लाने की तैयारी में, क्या बोले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में 40% की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य सरकार ने निवेश आकर्षित करने में सफलता पाई है, जिसके परिणामस्वरूप 46 हजार करोड़ रुपए का निवेश और 1 लाख 65 हजार रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
वहीं कृषि क्षेत्र में, मांस और अंडे की खपत बढ़ी है, जबकि गेहूं और दाल की पैदावार में कमी आई है। 2023-24 में अंडा उत्पादन 3491.85 लाख और मांस उत्पादन 152.25 हजार टन रहा, जबकि गेहूं और दाल की खरीदी में कमी आई है।
मेट्रो प्रोजेक्ट
हाईराइज बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर
हेलीपेड्स का निर्माण
ये भी खबर पढ़ें... वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया अनुपूरक बजट, सड़कों और पुलों के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान
निवेशकों के लिए लैंड बैंक
आर्थिक स्थिति और विकास दर
ये भी खबर पढ़ें... मोहन सरकार आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बजट लाने की तैयारी में, क्या बोले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
महिलाओं के लिए रोजगार और कृषि क्षेत्र
कृषि में गिरावट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari