MP में 10 लाख पीएम शहरी आवास को कैबिनेट की मंजूरी, जानें और क्या हुए फैसले

Vikram Jain | Feb 04, 2025, 20:15 IST
Share
mp Cabinet Meeting Decisions
mp Cabinet Meeting Decisions

मोहन यादव कैबिनेट ने पीएम आवास योजना के तहत 10 लाख नए आवास निर्माण को मंजूरी दे दी है। साथ ही ढाई लाख रुपए की सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया है। इंदौर में हुकुमचंद मिल की जमीन को हाउसिंग बोर्ड को ट्रांसफर की जाएगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे से लौटने के तुरंत बाद कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाख नए आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। साथ ही ढाई लाख रुपए की सब्सिडी भी जारी रहेगी। इंदौर में हुकुमचंद मिल की भूमि पर आवासीय परियोजना लाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग से लेकर ड्रोन संवर्धन नीति और सेमीकंडक्टर पॉलिसी पर भी अहम फैसले लिए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 पर अहम फैसला

कैबिनेट ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाख आवास निर्माण की मंजूरी दी। इस योजना में उन लोगों को लाभ मिलेगा, जिनके पास पक्का घर नहीं है।

स्वयं की भूमि पर घर बनाने वाले को मिलेगा अनुदान: यदि कोई व्यक्ति अपनी भूमि पर घर बनाना चाहता है, तो उसे ढाई लाख रुपए का अनुदान मिलेगा, जिसमें 1 लाख रुपए राज्य सरकार और 1.5 लाख रुपए केंद्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

रेरा पंजीकृत बिल्डरों द्वारा निर्मित आवास: रेरा से पंजीकृत बिल्डरों द्वारा बनाए गए आवासों के लिए अनुदान वाउचर प्रदान किया जाएगा।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता: जिन व्यक्तियों के पास कोई पक्का आवास नहीं है, उन्हें योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम के कार्यक्रम में लगी बसों और डीजल का नहीं मिला पैसा, HC पहुंचा पंप संचालक

आवास निर्माण के लिए पात्रता

  • जिनकी वार्षिक आय 9 लाख रुपए तक हो, वे योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • जिनकी आय 3 लाख रुपए तक हो और जिनके पास स्वयं की भूमि है, वे इस योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने के पात्र होंगे।
  • इसके अलावा, सरकारी और निजी एजेंसियों के द्वारा बनाई गई परियोजनाओं में 30 से 45 वर्ग मीटर के फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।

जारी रहेगी ढाई लाख की सब्सिडी

पीएम आवास योजना 2.0 शहरी प्रदेश में लागू करने की सहमति केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। अब इसको लागू करने का अनुमोदन कैबिनेट द्वारा किया गया। योजना के तहत पांच साल में दस लाख आवास तैयार किए जाएंगे। योजना के तहत खुद की जमीन पर घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की सब्सिडी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें... खबर का असरः सीधी जिले में वर्दी की गर्मी दिखाने वाला दरोगा लाइन अटैच, SP ने की कार्रवाई

हुकुमचंद मिल की भूमि पर आवासीय परियोजना

इंदौर की हुकुमचंद मिल की 17 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर एक बड़ी आवासीय परियोजना लाने का फैसला लिया गया है। हुकुमचंद मिल की जमीन हाउसिंग बोर्ड को दी जाएगी। इसके लिए भूमि की रजिस्ट्री हाउसिंग बोर्ड के पक्ष में की जाएगी। रजिस्ट्री में 19 करोड़ रुपए लगेंगे। परियोजना की लागत का अनुमान लगाने के बाद, उससे प्राप्त लाभ को इंदौर नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के बीच आधा-आधा बांटा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश

सेमीकंडक्टर और ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी

मोहन कैबिनेट ने इसके साथ ही प्रदेश में सेमीकंडक्टर और ड्रोन पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी। इससे प्रदेश में तकनीकी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा और नई तकनीकियों के साथ उद्योगों को फायदा पहुंचेगा।

ये खबर भी पढ़ें... टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और स्कूटी: सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Cabinet meeting
  • पीएम आवास योजना
  • एमपी कैबिनेट के फैसले
  • हुकुमचंद मिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि