मध्य प्रदेश : अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और जनहितकारी योजनाओं को लेकर मुख्य सचिव वीरा राणा ने की समीक्षा बैठक
Sandeep Kumar | Aug 30, 2024, 24:10 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-30T000119.978
समीक्षा बैठक में अस्पतालों के साथ ही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। वीरा राणा ने प्रदेश के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुद्दढ करने के निर्देश दिए हैं।
कोलकाता में लेडी डॉक्टर की रेप और हत्या बाद एमपी में शासन और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा ( Chief Secretary Veera Rana ) ने कमिश्नर, कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में अस्पतालों के साथ ही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। वीरा राणा ने प्रदेश के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुद्दढ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और नियमित सुरक्षा ऑडिट किया जाए। अस्पतालों में कैमरे
मुख्य सचिव वीरा राणा ने कहा है कि अस्पतालों के चारों तरफ बॉउड्रीवाल ठीक हो और अस्पताल परिसर में काम करने वाले सभी स्टॉफ का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा गार्डों को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में सही ढंग से काम कर सकें। उन्होंने अस्पतालों में आने वाले अटेंडरों को पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने अमृत 2.0 योजना ( AMRUT 2.0 scheme ) के अंतर्गत नगरीय विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित नगरीय निकाय डीपीआर (municipal body dpr ) को जल्द से जल्द तैयार करें।
मुख्य सचिव ने राजस्व महाभियान-2 की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने जिला कलेक्टर्स से कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
सुरक्षा गार्डों को प्रशिक्षण दिया जाए : वीरा
अमृत 2.0 योजना की समीक्षा
लंबित राजस्व प्रकरणों को निपटाए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava