अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएम मोहन का एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड, 19 पर कार्रवाई

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
cm-mohan-yadav-action-samadhan-online-negligence
cm-mohan-yadav-action-samadhan-online-negligence

CM मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक की। इस दौरना लापरवाही पर 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं 19 अन्य पर कार्रवाई की गई।

BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार, 23 अक्टूबर को हुई समीक्षा बैठक में 3 कर्मचारियों को निलंबित किया गया। इसके साथ ही, 19 के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। इनमें से 5 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी काम समय पर और जिम्मेदारी से होना चाहिए, वरना सख्त कदम उठाए जाएंगे।

देरी बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी जरूरी

सीएम ने सभी अधिकारियों से साफ कहा कि जनता के काम में देरी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। योजनाओं को समय पर, पारदर्शी और असरदार तरीके से लागू किया जाए। छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को हर जरूरी सुविधा मिलनी चाहिए। यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करेगा, तो कार्रवाई होनी तय है।
भोपाल न्यूज: अब सिर्फ 2 रुपए में मिलेगा भोपाल स्टेशन पर VIP ट्रीटमेंट: SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी

अच्छा काम किया तो मिलेगा इनाम

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन जिलों में शिकायतें कम होंगी, उन्हें प्रोत्साहन (Incentive) मिलेगा। साथ ही, जहां शिकायतें बिल्कुल नहीं होंगी, वहां पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इस महीने रायसेन और दतिया को जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया है। वहीं विभागों में ऊर्जा विभाग (Energy Department) को पहला स्थान मिला है।

समाधान ऑनलाइन में लापरवाही की खबर को एक नजर में समझें...



  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन व सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए 3 कर्मचारियों को निलंबित व 19 पर दंडात्मक कार्रवाई की।
  • 5 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी गई और सख्त निर्देश दिए गए कि जनता के काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • जिन जिलों में शिकायतें कम होंगी उन्हें प्रोत्साहन, और बिना शिकायत वाले जिलों को पुरस्कार दिया जाएगा; रायसेन और दतिया को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया।
  • ऊर्जा विभाग को विभागों में पहला स्थान मिला और 100% समाधान करने वाले अधिकारियों को सीएम ने सम्मानित किया।
  • अनूपपुर, रीवा, डिण्डौरी, जबलपुर, शिवपुरी समेत कई जिलों में शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हुई और लाभार्थियों को समय पर सहायता दिलाई गई।
MP News: मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन की समीक्षा तय करेगी अफसरों का भविष्य

100% समाधान वालों को सीएम ने दी बधाई

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने उन अधिकारियों को भी सराहा, जिन्होंने शिकायतों का100% समाधान किया। इनमें ये अधिकारी शामिल हैं-

  • के.के. दुबे (उपनिरीक्षक, थाना रावतपुरा, भिंड)
  • वेंकटेश नेरकर (कनिष्ठ अभियंता, ऊर्जा मंडला)
  • डॉ. नंदिता निगम (चिकित्सा अधिकारी, धार)
  • कमलेश शुक्ला (सहायक संचालक, सतना)
1fd6bf90-077
1fd6bf90-077


MP में 16 कर्मचारियों पर एक्शन: समाधान ऑनलाइन में मिली थी शिकायत, CM ने की कार्रवाई

शिकायतों में कहां क्या हुआ?



मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कुछ अहम प्रकरणों पर तुरंत कार्रवाई हुई-

  • अनूपपुर: सीता बैगा को आहार अनुदान नहीं मिलने पर सचिव निलंबित और सहायक आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोकी गई।
  • रीवा: आशीष बहेलिया को लैपटॉप राशि दिलाई गई, अन्य मामलों में सख्त निर्देश दिए गए।
  • डिण्डौरी: उज्जवल साहू को छात्रवृत्ति मिली, विलंब पर दोषियों को दंडित किया गया।
  • मंदसौर: प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में देरी पर जिम्मेदारी तय हुई।
  • धार: छात्रा शिवानी मौर्य को छात्रावास सामग्री तुरंत दिलवाई गई।
  • मैहर: आधार लिंकिंग में गड़बड़ी पर चार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हुई।
  • जबलपुर: जननी सुरक्षा योजना में राशि भुगतान के साथ 3 कर्मचारियों पर कार्रवाई।
  • अशोकनगर: भू-अर्जन मुआवजे में 5 साल की देरी पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई।
  • शिवपुरी: कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत सौरभ किरार को राशि दिलवाई गई, चार अफसरों पर कार्रवाई।
  • मैहर (राशन): राशन न मिलने पर सचिव निलंबित और सहायक आपूर्ति अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकी गई।
इंदौर में सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तीन बार भाईसाहब कहा, गोवर्धन पूजा में हुए शामिल

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम हेल्पलाइन
  • समाधान ऑनलाइन
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी

By Arun Tiwari

महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी

By Ashish Bhardwaj

जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन

By Arun Tiwari

चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन
तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी

By Arun Tiwari

तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी