एमपी के कॉलेजों में सिलेबस तैयार नहीं, नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से होना है शुरू

Sandeep Kumar | Jun 23, 2025, 17:12 IST
Share
MP colleges new session syllabus
Photograph: (The Sootr)

एमपी के कॉलेजों में एक जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन अब तक सिलेबस तैयार नहीं हो पाया है। करीब 14 लाख स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

MP News: मध्य प्रदेश में कॉलेजों और यूनिवर्सिटी का एक जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने अब तक पाठ्यक्रम तैयार नहीं किया है। नए सत्र में प्रदेश के करीब 14 लाख स्टूडेंट्स को समस्या हो सकती है। 2025-26 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूजी और पीजी स्तर पर बदलाव होंगे।

सिलेबस में देरी, छात्रों में बढ़ी चिंता

नया सत्र 1 जुलाई से शुरू होना है। उच्च शिक्षा विभाग के पास एक सप्ताह से कम समय है। सिलेबस की तैयारियां अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए पाठ्यक्रम में बदलाव किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया है। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग फिर टली, छात्र हो रहे परेशान

पीजी पाठ्यक्रम में हुए बदलाव

नए सत्र से पीजी पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। पीजी में प्रवेश के लिए छात्रों को उसी विषय से पात्रता मिलेगी, जो उन्होंने यूजी में पढ़ा था। यदि विद्यार्थी अन्य विषय में पीजी करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रवेश परीक्षा देनी होगी। हालांकि, विभाग ने अभी तक प्रवेश परीक्षा के लिए कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की है।

ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर बनेगा साइबर कमांडो का हब! ट्रिपल ITM विश्वविद्यालय में बना ट्रेनिंग केंद्र

यूजी पाठ्यक्रम में भी बदलाव

यूजी पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। नए अध्यादेश के तहत, विद्यार्थी तीसरे विकल्प के रूप में मल्टी डिस्पलनरी विषय चुन सकेंगे। इसमें 12वीं में पढ़े गए संकाय को छोड़कर अन्य संकाय का विषय भी चुनने का विकल्प मिलेगा। हालांकि, अब तक 25 से अधिक विषयों का पाठ्यक्रम तैयार नहीं हो पाया है। यह विद्यार्थियों के लिए एक और चिंता का कारण बन गया है।

ये खबर भी पढ़िए... शिक्षा के नाम पर खिलवाड़, भोज मुक्त विश्वविद्यालय में गड़बड़ियों की भरमार !

ये खबर भी पढ़िए... पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ACB की रेड, भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा

विश्वविद्यालयों में परिणामों की देरी

कई यूनिवर्सिटी ने UG के चतुर्थ वर्ष का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया है। पीजी प्रवेश में देरी हो सकती है। स्टूडेंट्स को पीजी में प्रवेश लेने में समस्या हो सकती है। विभाग ने उन छात्रों की सीटें भी रोक दी हैं। यूजी में पढ़े विषयों के अलावा किसी अन्य विषय से दो वर्षीय पीजी करना चाहते हैं। हालांकि एमपी उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने कहा है कि कॉलेजों का सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। विभाग जल्द ही तैयारी पूरी कर लेगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • कॉलेज
  • यूनिवर्सिटी
  • स्टूडेंट्स
  • सिलेबस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा