रतलाम में जीतू पटवारी की कार पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बताई वजह...
Amresh Kushwaha | Sept 02, 2025, 11:57 IST
madhya-pradesh-jeetu-patwari-car-attack-ratlam-police-arrest
रतलाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलास कर रही है।
मध्यप्रदेश के रतलाम में रविवार, 31 अगस्त को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। इससे उसका कांच फूट गया। रतलाम पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार (1 सितंबर) को आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही, उसे जेल भेज दिया। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने गुस्से में आकर कांच तोड़ा था। वह किसी भी पार्टी से संबंध नहीं रखता है।
![ae81f448-a72]()
ये भी पढ़िए...रतलाम में इस मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का विरोध, दिखाए गए काले झंडे, तोड़े गए कार के कांच
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की। युवक का नाम काना उर्फ कन्हैयालाल धाकड़ है। युवक रतलाम जिले के ईसरथुनी गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे सोमवार (1 सितंबर) को उसके गांव से गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: नीमच में जीतू पटवारी के काफिले पर फेंकी गई स्याही और काले कपड़े, बीजेपी ने फूंका पुतला
स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही, अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
धाकड़ महासभा युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि उनके समाज के किसी भी सदस्य ने इस हिंसा में भाग नहीं लिया। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना था, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया। रामविलास धाकड़ ने कहा कि उनकी महासभा का विश्वास हमेशा शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में है।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी सरकार कर रही लाड़ली बहना योजना के 1800 रुपए चोरी: जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने इस घटना के बाद बीजेपी पर आरोप लगाया है। पटवारी ने कहा कि बीजेपी के कुछ नेता उनकी यात्रा में बाधा डालने के लिए इसे भड़काने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं के जरिए किए गए विवादास्पद बयान और उनके समर्थकों की हरकतों के कारण ही यह घटना घटी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जीतू पटवारी के काफिले की गाड़ी पर हमला करने के बाद भीड़ में से एक युवक ने उसकी कार के ड्राइवर साइड के पीछे के कांच को तोड़ा। यह हमला उस समय हुआ जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर काफिले को निकालने की कोशिश की। पुलिस ने इस घटना के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रतलाम पुलिस का एक्शन | रतलाम पुलिस की कार्यवाई
युवक ने पटवारी की कार पर मारा मुक्का
इस हमले से पहले कांग्रेस पार्टी ने रतलाम में वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा निकाली थी। यात्रा में जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता भाग ले रहे थे। इस यात्रा के दौरान पटवारी के काफिले पर धाकड़ समाज के कुछ लोगों ने विरोध किया। साथ ही, काले झंडे दिखाकर उनका काफिला रोक लिया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर पटवारी की कार पर मुक्का मार दिया। इससे कार का कांच टूट गया। इसके बाद, कार की बोनट पर भी मुक्के मारे गए।
ae81f448-a72
ये भी पढ़िए...रतलाम में इस मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का विरोध, दिखाए गए काले झंडे, तोड़े गए कार के कांच
युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जीतू पटवारी की कार पर हमले वाली खबर पर एक नजर
|
जल्द अन्य आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
धाकड़ महासभा का बयान
ये खबर भी पढ़िए...एमपी सरकार कर रही लाड़ली बहना योजना के 1800 रुपए चोरी: जीतू पटवारी
पटवारी का आरोप और राजनीतिक प्रतिक्रिया
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रतलाम पुलिस का एक्शन | रतलाम पुलिस की कार्यवाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman