MP में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर विरोध, कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को खून से लिखा पत्र, आत्मदाह की दी धमकी

Amresh Kushwaha | Published:
Share
congress-leader-writes-blood-letter-rahul-gandhi-bhopal
congress-leader-writes-blood-letter-rahul-gandhi-bhopal

भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने राहुल गांधी को खून से खत लिखकर विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर अध्यक्ष पद के लिए लेन-देन किया गया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रदेशभर में हंगामा जारी है। हाल ही में भोपाल के बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने में कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को खून से पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर न्याय की मांग की हैं। 16 अगस्त को मध्यप्रदेश के 71 जिलों के संगठनात्मक अध्यक्षों की घोषणा के बाद, भोपाल के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना 'मोनू' ने खुलकर विरोध किया। उनका यह आरोप था कि भोपाल शहर अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण सक्सेना की नियुक्ति में लेन-देन हुआ था और उनके भाजपा नेताओं से भी संबंध हैं।

इस विरोध को लेकर मोनू सक्सेना ने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से न्याय की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि यदि उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे दिल्ली जाकर आत्मदाह करेंगे। मोनू ने यह भी आरोप लगाया कि व्यापमं घोटाले के आरोपियों को संगठन में पद दिया जा रहा है और इस पर राहुल गांधी को अंधेरे में रखा जा रहा है।

भोपाल के नए शहर अध्यक्ष पर आरोप

मोनू सक्सेना ने यह विरोध प्रदर्शन खासतौर पर 20 अगस्त, यानी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर किया। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर खून से पत्र लिखा, जो कांग्रेस के समर्थकों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है।

abab6aa4-bce
abab6aa4-bce


प्रदीप सक्सेना 'मोनू' के आरोपों के अनुसार, प्रवीण सक्सेना को शहर अध्यक्ष का पद किसी योग्यता या संघर्ष की वजह से नहीं, बल्कि लेन-देन के कारण दिया गया है। मोनू ने यह भी दावा किया कि प्रवीण सक्सेना ने इस पद को पाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की डिफेंडर कार गिफ्ट की थी। मोनू का कहना था कि वह जल्द ही इस मामले में सबूतों के साथ खुलासा करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान हुई जमकर नारेबाजी

भोपाल में मोनू सक्सेना के जरिए किए गए इस विरोध प्रदर्शन में उनके समर्थकों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और आंदोलन को आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी। मोनू के समर्थकों का कहना था कि कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मामलों में इस तरह की गड़बड़ियां पार्टी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान, मोनू ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस तरह के नेताओं से बचने की जरूरत है, जो अपनी स्वार्थ की राजनीति से संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

मामले को लेकर राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

मोनू सक्सेना ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ उच्च नेताओं ने व्यापमं घोटाले में लिप्त आरोपियों को संगठन में पद दिया है। उनके अनुसार, यह सब राहुल गांधी के नाम पर किया जा रहा है, लेकिन असल में पार्टी के कुछ नेता खुद इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। मोनू का कहना है कि वह इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से मिलने की कोशिश करेंगे और उन्हें सच बताने का प्रयास करेंगे।

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रदेशभर में हो रहा विरोध

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अन्य जिलों जैसे गुना, डिंडौरी, देवास, और इंदौर में भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर विरोध किया था। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक चेतावनी पत्र जारी किया गया था, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर विरोधी पोस्ट हटाने का निर्देश दिया गया था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को खून से लिखा पत्र | एपमी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति | मप्र में शहर अध्यक्ष को लेकर विवाद | मध्यप्रदेश में शहर अध्यक्ष विवाद | भोपाल न्यूज | MP News भोपाल कांग्रेस प्रदर्शन

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • राहुल गांधी
  • भोपाल कांग्रेस प्रदर्शन
  • मप्र में शहर अध्यक्ष को लेकर विवाद
  • मध्यप्रदेश में शहर अध्यक्ष विवाद
  • कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को खून से लिखा पत्र
  • एपमी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर