अनूपपुर बनेगा पावर हब: 60 हजार करोड़ के निवेश से मिलेगी 4000 मेगावाट बिजली

Amresh Kushwaha | Jan 27, 2026, 11:26 IST
Share
madhya pradesh electricity project investment jobs
madhya pradesh electricity project investment jobs

मध्य प्रदेश में बिजली सप्लाई को बढ़ाने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आज (27 जनवरी) तीन बड़े बिजली अनुबंध किए जाएंगे। इस फैसले से राज्य में 60 हजार करोड़ का निवेश होगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलने का भी मौका मिलेगा।

News in Short

  • मध्य प्रदेश सरकार ने नई ताप विद्युत परियोजनाओं से 4000 मेगावाट बिजली खरीदने की मंजूरी दी है।
  • मुख्यमंत्री निवास में तीन कंपनियों के साथ बिजली आपूर्ति अनुबंध (PSA) किए जाएंगे।
  • तीन कंपनियों को 3200 मेगावाट बिजली परियोजनाएं मिलीं, और ग्रीनशू विकल्प से 800 मेगावाट अतिरिक्त मिलेगा।
  • ये ताप विद्युत परियोजनाएं अनूपपुर जिले में स्थापित की जाएंगी।
  • इन परियोजनाओं से 60 हजार करोड़ का निवेश, 8000 रोजगार अवसर और 2030 से नियमित बिजली आपूर्ति होगी।

News in Detail

मध्य प्रदेश की बिजली जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नई ताप विद्युत परियोजनाओं से 4000 मेगावाट बिजली खरीदने की मंजूरी दे दी है।

इस फैसले के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास, समत्व भवन में तीन बड़ी कंपनियों के साथ बिजली आपूर्ति अनुबंध (PSA) किए जाएंगे। इससे न सिर्फ बिजली संकट हल होगा, बल्कि निवेश और रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे।

74f73768-fa1
74f73768-fa1

कैसे हुआ डेवलपर्स का चयन?

राज्य शासन की मंजूरी के बाद, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने DBFOO मॉडल (डिजाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन) के तहत प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया पूरी की।

इस प्रक्रिया के दौरान कुल 3200 मेगावाट क्षमता के लिए तीन कंपनियां चुनी गईं, और ग्रीनशू विकल्प के तहत 800 मेगावाट अतिरिक्त भी आवंटित किया गया।

fd7f5b56-63f
fd7f5b56-63f

किस कंपनी को कितनी बिजली परियोजना मिली?

निविदा प्रक्रिया के बाद निम्नलिखित कंपनियों को परियोजनाएं सौंपी गईं-

  • हिंदुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड – 800 मेगावाट
  • टरेंट पावर लिमिटेड – 1600 मेगावाट
  • अदानी पावर लिमिटेड – 800 मेगावाट
  • ग्रीनशू विकल्प के तहत अतिरिक्त – 800 मेगावाट (अदानी पावर)
सभी कंपनियां अपनी-अपनी SPV (स्पेशल पर्पस व्हीकल) के माध्यम से बिजली आपूर्ति अनुबंध करेंगी।

201cc8ee-46e
201cc8ee-46e

अनूपपुर बनेगा नया पावर हब

राज्य की सभी प्रस्तावित ताप विद्युत परियोजनाएं अनूपपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। इससे यह इलाका आने वाले सालों में ऊर्जा उत्पादन का बड़ा केंद्र बन सकता है।

मुख्य फायदे एक नजर में

इन परियोजनाओं से राज्य को कई स्तर पर लाभ मिलने की उम्मीद है-

  • लगभग 60 हजार करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष निवेश होगा।
  • 3000 प्रत्यक्ष रोजगार, 5000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • 2030 से नियमित बिजली आपूर्ति की संभावना
  • उद्योग, कृषि और शहरी जरूरतों को मिलेगा स्थायी समाधान
30bbe0a5-a5b
30bbe0a5-a5b

क्यों अहम है यह फैसला?

बढ़ती आबादी, उद्योगों और विकास योजनाओं के बीच बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह दीर्घकालिक बिजली समझौता मध्यप्रदेश को ऊर्जा के मोर्चे पर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट आज: सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी

उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, शिप्रा तट से प्रदेशवासियों को किया संबोधित

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

अनूपपुर न्यूज: डीएफओ ने गलत समझा विभागीय आदेश, कर डाले दो दर्जन डिमोशन, मचा हड़कंप

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • अनूपपुर न्यूज
  • अनूपपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती