सीएम मोहन यादव का फैसला, सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन

Siddhi Tamrakar | Dec 07, 2024, 12:25 IST
Share
GEETA BHAWAN MP
GEETA BHAWAN MP

मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देना है। इन भवनों के लिए 2 हजार 875 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 413 नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस परियोजना के लिए 2 हजार 875 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

गीता भवनों की मुख्य विशेषताएं

प्रस्तावित गीता भवनों को राज्य के विशिष्ट वास्तुकला के अनुरूप डिजाइन किया जाएगा। प्रत्येक भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें:

• पुस्तकालय

• तीन रीडिंग रूम

• ई-लाइब्रेरी

• ऑडिटोरियम

इन भवनों का उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक शोध के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, दो और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। जिन नगरीय क्षेत्रों में पहले से भवन उपलब्ध हैं, उन्हें अपग्रेड कर गीता भवन के रूप में विकसित किया जाएगा।

निबादी के अनुसार बैठक क्षमता होगी तय

नगरीय निकायबैठक क्षमता-

• नगर निगम : 5 लाख से अधिक आबादी1500

• नगर निगम : 5 लाख से कम आबादी1000

• नगर पालिका परिषद (99 क्षेत्र)500

• नगर परिषद (298 क्षेत्र)250

पीपीपी मोड पर निर्माण की संभावना

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह परियोजना राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत इसे लागू किया जाएगा। इससे गीता भवनों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

FAQ

  1. गीता भवन परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक शोध के लिए केंद्र उपलब्ध कराना।
  2. इस परियोजना का बजट कितना है?
    गीता भवन परियोजना का बजट 2875 करोड़ रुपए है।
  3. क्या पीपीपी मोड पर भी गीता भवन बन सकते हैं?
    हां, सरकार आवश्यकता पड़ने पर पीपीपी मोड में परियोजना को लागू कर सकती है।
  4. क्या पुराने भवनों का उपयोग किया जाएगा?
    जिन क्षेत्रों में भवन पहले से हैं, उन्हें अपग्रेड कर गीता भवन में बदला जाएगा।
  5. गीता भवनों में कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी?
    पुस्तकालय, रीडिंग रूम, ई-लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और पार्किंग।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • ई-लाइब्रेरी
  • Urban Development
  • गीता भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच