GIS : टूरिज्म में कमाल करेगा MP, क्रूज और वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर होगा सबकुछ

Raj Singh | Feb 26, 2025, 16:05 IST
Share
MP NEWS LATEST
MP NEWS LATEST

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इन परियोजनाओं में क्रूज पर्यटन, लक्जरी रिसॉर्ट्स और होटलों के निर्माण पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही कई नए विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) का आयोजन किया गया। इस समिट में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का खजाना खोल दिया है। सरकार और कंपनियों ने मिलकर कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा की है। इनमें होटल निर्माण, क्रूज परियोजनाओं, फैशन इंडस्ट्री के लिए निवेश और कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

क्रूज पर्यटन में निवेश

समिट में क्रूज पर्यटन (Cruise Tourism) के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की गई हैं। अयोध्या क्रूज लाइन्स (Ayodhya Cruise Lines) ने मध्य प्रदेश में क्रूज पर्यटन परियोजनाओं के लिए 70 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, हाउसबोट (Houseboats) और वॉटर स्पोर्ट्स (Water Sports) के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। मांडू में एक प्रीमियम होटल के लिए 18 करोड़ रुपए का निवेश तय किया गया है।

फिल्म निर्माण और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में निवेश

फिल्म इंडस्ट्री को भी इस समिट से बड़ा फायदा हुआ है। अमेजन प्राइम (Amazon Prime), हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स (Hollywood Projects), ZEE5 और अन्य फिल्म निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

ये भी खबर पढ़ें...MP में बनेंगे दो बड़े महानगर, GIS में CM मोहन यादव का ऐलान

लक्जरी रिसॉर्ट्स और अल्ट्रा-मेगा परियोजनाओं में निवेश

समिट में घोषणा की गई कि मध्य प्रदेश में कई लक्जरी रिसॉर्ट्स और अल्ट्रा-मेगा परियोजनाओं के लिए निवेश किया जाएगा। इन परियोजनाओं में खंडवा (Khandwa) में एक लक्जरी रिसॉर्ट, खजुराहो (Khajuraho) के पास एक मिनी गोल्फ कोर्स (Mini Golf Course) और रिसॉर्ट और सांची (Sanchi) के पास एक गोल्फ कोर्स और लक्जरी रिसॉर्ट शामिल हैं। इन परियोजनाओं के लिए 600 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

आईटीसी और अन्य प्रमुख कंपनियों का योगदान

राष्ट्रीय उद्यानों (National Parks) के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इनमें इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain), ग्वालियर (Gwalior) और पेंच (Pench) में पांच नई आतिथ्य इकाइयों (Hospitality Units) के लिए 1 हजार 960 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा, आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) प्राइवेट लिमिटेड ने लुनेरा कैसल हेरिटेज होटल (Lunera Castle Heritage Hotel), आईटीसी धार (ITC Dhar) और आईटीसी भोपाल (ITC Bhopal) के विकास के लिए 250 करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया है।

ये भी खबर पढ़ें... GIS का समापन आज, अमित शाह होंगे शामिल, पहले दिन मिला 22 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

पन्ना, रीवा और चंदेरी में लक्जरी बुटीक परियोजनाओं का प्रस्ताव

पन्ना (Panna), रीवा (Rewa) और चंदेरी (Chanderi) में लक्जरी बुटीक परियोजनाओं (Luxury Boutique Projects) के लिए 200 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा, चंदेरी में राजा-रानी महल (Raja-Rani Mahal) के पुनर्विकास के लिए 20 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

ये भी खबर पढ़ें... GIS 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे अमित शाह, शेखावत और खट्टर भी आएंगे भोपाल

खजुराहो और जबलपुर में नई आतिथ्य इकाइयों का निर्माण

खजुराहो (Khajuraho) में एक नई आतिथ्य इकाई (Hospitality Unit) के लिए 450 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) के पास वेलनेस रिसॉर्ट (Wellness Resort) के लिए 150 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा, जबलपुर (Jabalpur) और भोपाल (Bhopal) में 254 कमरों वाली दो नई होटल इकाइयों के लिए 200 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी
  • MP
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जीआईएस
  • GIS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा