मोहन सरकार का फरमान, अब कर्मचारियों को देनी होगी प्रॉपर्टी की जानकारी

Raj Singh | Jan 07, 2025, 09:40 IST
Share
sampati
sampati

मध्य प्रदेश के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को अपनी अचल संपत्ति की जानकारी सरकार को देनी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को अपनी अचल संपत्ति की जानकारी सरकार को देनी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। जो कर्मचारी ऑनलाइन प्रक्रिया में असमर्थ होंगे, उनके लिए एनआईसी-ई ऑफिस पीएमयू टीम द्वारा मदद की जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 2423 भी जारी किया गया है।

सौरभ शर्मा केस के बाद फैसला

आदेश के मुताबिक, मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों को हर साल जनवरी माह में अपनी संपत्ति का विवरण सामान्य प्रशासन विभाग को देना अनिवार्य है। बताया जा रहा है कि यह आदेश सौरभ शर्मा केस के बाद सरकार की ओर से उठाया गया कदम है, ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों पर निगरानी रखी जा सके।
अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

आय का स्त्रोत भी बताना होगा

कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा देना होगा। इसमें उनकी नौकरी का पद, सैलरी, जिला और संपत्ति की कीमतें शामिल हैं। कर्मचारी यह भी बताएंगे कि उनके द्वारा पहले कितनी अचल संपत्ति खरीदी थी, उसकी कीमत क्या थी, और वर्तमान में उसकी कीमत क्या है। इसके अलावा, संपत्ति से होने वाली आय भी बतानी होगी।

पता चल गया किसने डलवाई सौरभ शर्मा के यहां रेड, देखें वीडियो

31 जनवरी तक समय

सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का विवरण अपने-अपने विभाग के पोर्टल पर अपलोड करें। अगर कोई कर्मचारी इस समय सीमा तक जानकारी नहीं देता, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • मोहन सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • जीएडी
  • मप्र सामान्य प्रशासन विभाग
  • एमपी कर्मचारी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी कर्मचारी
  • सौरभ शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज