जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा

Sandeep Kumar | Jun 07, 2025, 18:01 IST
Share
moong-toxic-decision
moong-toxic-decision

मध्य प्रदेश सरकार के फैसले ने किसानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने मूंग को जहरीला मानते हुए गर्मी में इसकी खरीद रोक दी है। हालांकि, यहीं मूंग बाजार में धड़ल्ले के साथ बिक रही है।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में मूंग को जहरीला घोषित कर दिया था। सरकार ने गर्मी की फसल मूंग की सरकारी खरीद रोक दी है। इस फैसले से किसानों और उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है। सरकार ने रसायनों के अत्यधिक उपयोग का हवाला देते हुए इसे अस्वीकृत किया है। अब यही Moong बाजार में धड़ल्ले के साथ बिक रही है। किसान संगठनों ने इसे बिना प्रमाण के निर्णय बताया है। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

बिक्री जारी, खरीद बंद

सरकार के अनुसार Moong में रासायनिक दवाओं का अत्यधिक प्रयोग हुआ है, इसलिए उसे जहरीला करार दिया गया है। इसके बावजूद राज्य की मंडियों में Moong की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। सवाल यह उठ रहा है कि यदि फसल वाकई जहरीली है, तो इसकी खुलेआम बिक्री क्यों हो रही है? उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की नीति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए... मूंग पर MSP की मांग तेज, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

किसान नेताओं ने भेजा पत्र

सरकार की घोषणा के बाद किसान नेताओं ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि Moong Dal को बिना प्रमाण के जहरीला बताया गया। इस फैसले से कॉर्पोरेट लॉबी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गर्मी में बोई जाने वाली मूंग की फसल को जायद फसल कहा जाता है। मूंग की फसल केवल 60 दिन में तैयार हो जाती है, इसलिए इसे इस अवधि में उगाया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए... सावधान! एमपी में जो मूंग आप खा रहे हैं वो जहर बन चुकी है-एक्सपर्ट ने किया खुलासा

सरकार के फैसले ने मचाया हड़कंप

एमपी सरकार द्वारा Moong की फसल को जहरीला बताकर उसकी सरकारी खरीद पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला किसानों और आम उपभोक्ताओं के बीच चिंता का विषय बन गया है। हर साल MSP पर खरीद से प्रोत्साहित होकर किसान बड़ी मात्रा में मूंग बोते हैं, लेकिन इस बार सरकार के इंकार ने उन्हें असमंजस में डाल दिया है।

ये खबर भी पढ़िए... रिलायंस रिटेल की मूंग दाल सही नहीं, टॉनिक का पनीर फेल, नमकीन, घी और ब्रेड सभी सब स्टैंडर्ड

ये खबर भी पढ़िए... मूंग खरीदी में 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 22 हजार क्विंटल हुई रिजेक्ट

एमपी देश का सबसे बड़ा मूंग उत्पादक राज्य

मध्य प्रदेश देश में गर्मी के Moong का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। इस वर्ष प्रदेश में मूंग की बुवाई 13.49 लाख हेक्टेयर में हुई है और उत्पादन लगभग 21 लाख टन के करीब रहने का अनुमान है। नर्मदा पट्टी के 16 जिले इस उत्पादन में अग्रणी हैं। इतने बड़े पैमाने पर उत्पादन होने के बावजूद सरकार द्वारा खरीद बंद करने से किसानों को गहरा झटका लगा है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • एमपी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • किसानों
  • MSP
  • मूंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती