मणप्पुरम फाइनेंस में करोड़ों का घोटाला, बैंक लॉकर में गिरवी रखा ग्राहकों का सोना निकला नकली

Amresh Kushwaha | Sept 26, 2025, 16:11 IST
Share
gwalior-dabra-manappuram-finance-gold-scam
gwalior-dabra-manappuram-finance-gold-scam

ग्वालियर में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के बैंक लॉकर में सोने की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इसमें 4 किलो असली सोना नकली सोने में बदल दिया गया। जानें क्या है पूरा मामला...

ग्वालियर के डबरा स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। कंपनी के ऑडिट के दौरान पता चला कि बैंक लॉकरों में गिरवी रखे गए 26 ग्राहकों का सोना बदलकर नकली रखा गया। इस मामले में करीब 4 किलो 380 ग्राम असली सोने को बदलकर नकली सोने में तब्दील कर दिया गया। इसकी कुल कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए के करीब आंकी गई है। मणप्पुरम फाइनेंस घोटाला तब उजागर हुआ जब एक ग्राहक अपना सोना लेने के लिए कंपनी पहुंचा और उसके पैकेट से नकली सोना निकला।

गोल्ड लोन की प्रक्रिया में धोखाधड़ी का खुलासा

मणप्पुरम फाइनेंस गोल्ड लोन देने वाली एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जो ग्राहकों से सोना गिरवी रखकर लोन देती है। जब कोई ग्राहक गोल्ड लोन के लिए आता है, तो उसके सोने की गुणवत्ता की जांच एक विशेषज्ञ के जरिए की जाती है। सोने को सील कर लॉकर में रखा जाता है। इस घोटाले का पर्दाफाश तब हुआ जब एक ग्राहक अपने सोने को लेने पहुंचा और उसने पाया कि उसका सोना नकली था। इसके बाद कंपनी ने अन्य पैकेटों की जांच की, तो पाया कि 26 पैकेट में 4 किलो से अधिक असली सोना नकली में बदल चुका था।
ये खबर भी पढ़िए...10 जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी में मोहन सरकार, ग्वालियर-भोपाल पर भी नजर!

मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर है मुख्य संदिग्ध

इस घोटाले की जांच में सामने आया है कि मणप्पुरम फाइनेंस डबरा कंपनी के लॉकर की चाबी केवल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पास ही थी। इन दोनों की मौजूदगी में ही लॉकर खुलता था। इस घोटाले में कंपनी के मैनेजर चंद्रभान कुशवाहा और असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कंपनी ने इस मामले की शिकायत सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल से की है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: ग्वालियर में जाम में फंसे जीतू पटवारी, PCC चीफ की छूटी वंदे भारत, कार से जाना पड़ा भोपाल

डबरा में सोने का घोटाला की खबर पर एक नजर



  • कंपनी के लॉकरों में गिरवी रखे 26 ग्राहकों का असली सोना बदलकर नकली सोने में तब्दील किया गया, जिसकी कीमत करीब 4.38 किलो सोने के बराबर है।
  • कंपनी गोल्ड लोन देने वाली एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जिसमें सोने को गिरवी रखकर लोन दिया जाता था। घोटाला तब सामने आया जब एक ग्राहक ने अपना सोना लेने के बाद नकली पाया।
  • कंपनी के मैनेजर चंद्रभान कुशवाहा और असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  • कंपनी में करीब 11 करोड़ रुपए का सोना जमा था, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों का था। घोटाले के बाद ग्राहकों में चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई।
  • सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11 करोड़ रुपए का सोना था गिरवी

गोल्ड लोन धोखाधड़ी का यह मामला और भी गंभीर है क्योंकि कंपनी में करीब 11 करोड़ रुपए का सोना जमा था, जो मुख्य रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों का था। घोटाले के बाद लोग कंपनी के कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। साथ ही, यह सवाल उठाने लगे कि अब उनके सोने का क्या होगा। कई लोगों को चिंता थी कि क्या वे अपने खून-पसीने की कमाई को वापस पा सकेंगे या नहीं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में झांझरिया ज्वेलर्स से अनूठी ठगी, दस लाख की ज्वेलरी लेकर भागे, शताब्दी ट्रेन में ग्वालियर में पकड़ा

पत्नी के जेवर रखे थे गिरवी

इस मामले के उजागर होने के बाद, कंपनी के दफ्तर के बाहर ग्राहकों की भीड़ लग गई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग इस बात की जानकारी लेने आए कि क्या उनका सोना सुरक्षित है। सरनागत गांव के किसान रामवीर करन ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर ढाई लाख रुपए का लोन लिया था। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। कंपनी उन्हें आश्वासन दे रही है, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश मंत्री के करीबी कारोबारी जैसवानी धोखे से ली कंपनी को गिरवी रख ले रहे 116 करोड़ का लोन

असली को नकली सोने में बदला गया - टीआई

सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारी ने शिकायत दी है कि 4 किलो से अधिक असली सोने को नकली सोने (FAKE GOLD) में बदल दिया गया है। मामले में जांच जारी है और गड़बड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध दर्ज किया जाएगा और पूरी जांच की जाएगी।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • गोल्ड लोन धोखाधड़ी
  • FAKE GOLD
  • मणप्पुरम फाइनेंस घोटाला
  • मणप्पुरम फाइनेंस डबरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा