MP में बढ़ती गर्मी: स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट और डिप्टी सीएम ने की ये अपील

Sandeep Kumar | Apr 11, 2025, 18:05 IST
Share
MP heatwave-health-alert
MP heatwave-health-alert

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बार-बार पानी पीने की सलाह दी है, भले ही प्यास न लगे। इसके अलावा, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, छाछ, और मौसमी फलों का सेवन करने को कहा गया है।

मध्य प्रदेश में लू और बढ़ती गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है और स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी में रहने के निर्देश दिए हैं।

e74f217f-879
e74f217f-879

दोपहर 12 से 3 तक न निकलें बाहर

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह समय गर्मी के चरम का होता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे छाया में रहें, हल्के कपड़े पहनें, और सिर को ढक कर रखें।

ये खबर भी पढ़िए... नाबालिग की सगाई में पहुंचे बीजेपी नेता ज्ञानसिंह गुर्जर, तस्वीर से मचा सियासी घमासान

डिप्टी सीएम की अपील

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि “ग्रीष्मकाल में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को गर्मी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और जरूरतमंदों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर पुलिस 35 दिन भी विवादित SI मिश्रा को लूप लाइन नहीं रख पाई, पिटने वाले इक्का निपटे

गर्मी में सावधानी बेहद जरूरी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बार-बार पानी पीने की सलाह दी है, भले ही प्यास न लगे। इसके अलावा, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, छाछ, और मौसमी फलों का सेवन करने को कहा गया है। इनसे शरीर में तरलता बनी रहती है और लू से बचाव होता है।

ये खबर भी पढ़िए... अफसरों पर क्यों तमतमाए मंत्री प्रहलाद पटेल, लिया ये बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

गर्मी से बचाव के 5 आसान उपाय

✅ दोपहर में घर के अंदर रहें
✅ हल्के, सूती कपड़े पहनें
✅ लगातार पानी और घरेलू पेय पीते रहें
✅ भारी कामकाज टालें
✅ लक्षण दिखें तो तुरंत 108 या 102 पर कॉल करें

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में तीन IPS अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी

जिला स्तर पर निगरानी

एनएचएम की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। आईएचआईपी पोर्टल पर हर दिन HRI (Heat Related Illness) मामलों की रिपोर्टिंग अनिवार्य कर दी गई है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी मौसम
  • मध्य प्रदेश
  • राजेंद्र शुक्ल
  • गर्मी का मौसम
  • डिप्टी सीएम
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एमपी स्वास्थ्य विभाग
  • MP में मौसम अलर्ट
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज