हाई कोर्ट ने पकड़ी शराब तस्करी में आबकारी अफसरों की मिलीभगत, खुद छुड़वाते थे पकड़ी गई शराब
Rohit Sahu | May 13, 2025, 09:49 IST
hc sharb case
आलीराजपुर में एक ही दिन, एक ही थाना क्षेत्र में दो वाहनों से 14,760 लीटर अवैध शराब जब्त होने पर हाईकोर्ट ने आबकारी अफसरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और SIT जांच के आदेश दिए।
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हाईकोर्ट को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल 24 अक्टूबर 2024 को जोबट थाना क्षेत्र में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों से दो ट्रकों में 14,760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों वाहनों की जब्ती की कहानी एक जैसी थी और बाद में शराब को विभाग द्वार छोड़ने की प्रोसेस भी हैरान करने वाली थी।
दोनों ट्रक ड्राइवरों, शांतिलाल उर्फ सुनील और गजेंद्र ने हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में जमानत याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान पता चला कि शराब का परिवहन बिना वैध परमिट के किया गया था और जो अस्थायी परमिट पेश किया गया था, वह घटना के दो महीने बाद बनाया गया था। कोर्ट ने इस प्रक्रिया को संदिग्ध माना और ड्राइवरों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।
आबकारी विभाग ने बताया कि एक वाहन खराब हो गया था, इसलिए शराब को दूसरे वाहन में भर दिया था। इसके बाद अस्थाई परमिट के आधार पर जब्त वाहन और शराब को छोड़ दिया गया। हालांकि, हाई कोर्ट ने इस मामले में आश्चर्य जताया है कि कैसे डेढ़ घंटे के भीतर वाहन खराब हुआ, वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, अस्थायी परमिट बनाया गया, दूसरा वाहन आया और शराब को उसमें भर भी दिया गया।
जस्टिस संजीव एस. कलगांवकर की बेंच ने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल जमानत का नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता और उसके काम के तरीके से जुड़ा है। कोर्ट ने शक जताया कि इस पूरे घटनाक्रम में आबकारी अफसरों और तस्करों की मिलीभगत हो सकती है। इसी के चलते कोर्ट ने 21 अप्रैल 2025 को डीजीपी को एसआईटी जांच के आदेश दिए थे।
गंभीर सवालों के घेरे में
जांच की प्रक्रिया में यह सामने आया कि आबकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान 24 अक्टूबर 2024 की रात 8:30 बजे शराब लेकर जा रहे वाहन खराब होने की सूचना मिली थी और 10:10 बजे शराब दूसरे वाहन से रवाना कर दी गई। कोर्ट ने पूछा कि क्या इतनी जल्दी पूरी प्रशासनिक कार्रवाई संभव है? इस पर चौहान कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
यह भी पढ़ें...एमपी में NMC का बड़ा एक्शन: 13 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, गंभीर खामियां उजागर!
21 अप्रैल 2025 को ट्रक ड्राइवर गजेंद्र की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई में हाईकोर्ट को बताया कि आलीराजपुर के ADM ने 29 जनवरी 2025 को आदेश दिया था कि अस्थायी परमिट पेश होने के कारण जब्त शराब और वाहन छोड़े जा सकते हैं। हाईकोर्ट ने पाया कि घटना के बारे में यह छिपाया गया कि परमिट घटना के दो महीने बाद जारी हुआ था और उसमें दर्ज बैच नंबर भी जब्त शराब से मेल नहीं खाते थे। जिला कोर्ट को गुमराह किया गया।
आबकारी उपायुक्त आलोक खरे के घर ईडी का छापा, फर्जी FD-आबकारी घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आबकारी कमिश्नर अभिजीत अग्रवाल ने इस पूरे मामले में संलिप्त अधिकारियों से जवाब मांगा है। सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है और धार जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद दंडीर और उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
thesootr links
MP High Court | Liquor | liquor scam | शराब तस्करी | MP News
पहले जान लिजिए पूरा मामला
आलीराजपुर के जोबट थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने दो वाहनों से अवैध शराब पकड़ी। पुलिस कंटेनर और ट्रक से कुल 14 हजार 760 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इसके साथ ही दोनों वाहनों के ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिर दोनों ने पहले जिला कोर्ट और बाद में हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई तब इस मामले में कई खुलासे हुए।
कोर्ट ने जमानत याचिकाएं खारिज की
इस वजह से कोर्ट को शक
हाईकोर्ट: ये जमानत नहीं, सिस्टम की साख का मामला
गंभीर सवालों के घेरे में आबकारी अधिकारी
यह भी पढ़ें...एमपी में NMC का बड़ा एक्शन: 13 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, गंभीर खामियां उजागर!
जिला कोर्ट को गुमराह करने से HC नाराज
आबकारी उपायुक्त आलोक खरे के घर ईडी का छापा, फर्जी FD-आबकारी घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
आबकारी कमिश्नर ने दिए आदेश, अधिकारी निशाने पर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP High Court | Liquor | liquor scam | शराब तस्करी | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari