मानवाधिकार आयोग के सदस्य होंगे अवधेश प्रताप, सिंघार करते रहे विरोध, सीएम और स्पीकर ने लगाई मुहर
Amresh Kushwaha | Sept 30, 2025, 09:59 IST
Awadhesh Pratap Singh
मध्यप्रदेश में मानवाधिकार आयोग में नई नियुक्तियों को लेकर सीएम हाउस में एक अहम बैठक का आयोजन हुआ। इसमें आयोग के सदस्य के रूप में अवधेश प्रताप सिंह की नियुक्ति पर चर्चा की गई।
मध्यप्रदेश के सीएम हाउस में सोमवार, 29 सितंबर को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति पर चर्चा की गई। चर्चा में आईपीएस अवधेश प्रताप सिंह का नाम सामने आया, जो पहले मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। उन्हें मानवाधिकार आयोग का सदस्य बनाने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने उनके नाम को मंजूरी दे दी।
हालांकि, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एपी सिंह के नाम पर विरोध जताया। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़िए...रीवा: अवधेश प्रताप यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार को रिटायरमेंट पर भेंट की ‘जूते की माला’
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना था कि इस नियुक्ति के लिए कोई सार्वजनिक सूचना नहीं दी गई और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से अपारदर्शी थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह नियुक्ति एक नॉमिनेशन थी या इसके लिए आवेदन बुलाए गए थे। उनका आरोप था कि सरकार ने अपने चहेते को उपकृत करने के लिए इस पद का नाम ही बदल दिया। साथ ही, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और एक्ट के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि एससी-एसटी समुदाय का प्रतिनिधित्व भी नहीं किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...उमंग सिंघार ने ब्लैकमेलर्स लिस्ट पर जताई आपत्ति, सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतों की लिस्ट पर विवाद
ये खबर भी पढ़िए...नए जिलाध्यक्ष बनाने में पीसीसी चीफ दीपक बैज नाकाम, दिल्ली के 17 पर्यवेक्षक तय करेंगे नाम, इनमें उमंग सिंघार और हिना कांवरे का नाम
एमपी गृह विभाग (General Administration Department) ने इन आपत्तियों का जवाब दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि 1993 से अब तक मध्यप्रदेश में कोई नियुक्ति आवेदन बुलाकर नहीं की गई है। दो आवेदन सरकार के पास आए थे। इनमें से एक एपी सिंह और एक पूर्व आईपीएस अधिकारी का था। चयन समिति ने एपी सिंह को उपयुक्त पाया और इस फैसले को राज्यपाल के पास भेज दिया।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी के सभी कलेक्टर-कमिश्नर की लगेगी क्लास, सीएम मोहन यादव की अफसरों के साथ पहली फिजिकल कॉन्फ्रेंस
विधानसभा के मौजूदा सचिव अरविंद शर्मा को अगले प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। अरविंद शर्मा ने लोकसभा में बतौर डायरेक्टर अपनी सेवाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने उनकी सेवाएं मध्यप्रदेश विधानसभा में ली थीं।
मंगलवार दोपहर विधानसभा में एपी सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले, सोमवार को एपी सिंह का सम्मान मप्र विधानसभा के पूर्व विधायक मंडल द्वारा किया गया था, जो उनके रिटायरमेंट से एक दिन पहले आयोजित किया गया।
हालांकि, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एपी सिंह के नाम पर विरोध जताया। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद थे।
आयोग में एपी सिंह के नाम पर विवाद
इस बैठक में प्रशासनिक सदस्य के रूप में एपी सिंह का नाम सामने आया, लेकिन इस पर विवाद होना लाजमी था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आयोग में एपी सिंह की नियुक्ति के लिए चुनी गई प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी और बिना आवेदन बुलाए किसी को चुना जाना ठीक नहीं है। हालांकि, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने एपी सिंह के नाम पर सहमति जताई, जबकि सिंघार की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए चयन समिति ने बहुमत से इस नियुक्ति को राज्यपाल के पास भेज दिया।
क्या है नेता प्रतिपक्ष की आपत्ति?
ये खबर भी पढ़िए...उमंग सिंघार ने ब्लैकमेलर्स लिस्ट पर जताई आपत्ति, सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतों की लिस्ट पर विवाद
अवधेश प्रताप सिंह की खबर पर एक नजर...
|
गृह विभाग ने आपत्तियों का दिया जवाब
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी के सभी कलेक्टर-कमिश्नर की लगेगी क्लास, सीएम मोहन यादव की अफसरों के साथ पहली फिजिकल कॉन्फ्रेंस
विधानसभा के अगले प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा
आज होगी एपी सिंह की विदाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari