उड़द दाल से बचें IAS अधिकारी... इंक्रीमेंट रोकने पर भड़के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन

Dablu Kumar | Sept 24, 2025, 13:15 IST
Share
ias-officer-urad-dal-avoid-salary-increment-retired-ias-virendra-singh
ias-officer-urad-dal-avoid-salary-increment-retired-ias-virendra-singh

डॉ. सर्वेश जैन ने IAS अधिकारियों को उड़द दाल से बचने की सलाह दी और अपनी वेतन वृद्धि रोकने पर पूर्व कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत को आरोपित किया।

मध्यप्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और सागर संभाग के पूर्व कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए।

डॉ. जैन ने इस पोस्ट के माध्यम से न केवल अपनी वेतन वृद्धि रुकवाने के संबंध में अपनी नाराजगी जाहिर की, बल्कि अन्य मुद्दों को भी उठाया। जिस पर चर्चा शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में डॉ. जैन ने क्या कहा और यह मामला किस दिशा में बढ़ सकता है।

IAS अधिकारी को उड़द दाल से बचने की सलाह

डॉ. सर्वेश जैन ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि आईएएस अधिकारी को उड़द की दाल से बचना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से गुस्सा, अहंकार, वासना और धन की लालसा जैसे तामसिक भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

जानें सर्वेश जैन की वेतनवृद्धि रोकने का मामला

c220e13c-6d1
c220e13c-6d1


22 अगस्त 2023 को तत्कालीन सागर संभाग आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने अनियमितताओं के आरोप में प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी किया था। इस आदेश से नाराज होकर डॉ. जैन ने यह पोस्ट रिटायर्ड आईएएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत को संबोधित करते हुए लिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आदेश प्रशासनिक अधिकारों का दुरुपयोग था और इसे एकतरफा लिया गया था।

ये भी पढ़िए... इंदौर के चर्चित डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत सिंह फर्जी एडमिट, ECG और सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य

सामूहिक रूप से लिया जाना चाहिए निर्णय

डॉ. जैन ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट किया कि इस निर्णय को लेने का अधिकार केवल आयुक्त के पास नहीं था। क्योंकि, कॉलेज की कार्यकारिणी समिति ही इस प्रकार के निर्णय लेने के लिए अधिकृत थी। उन्होंने कहा कि समिति का अध्यक्ष भले ही कमिश्नर हो, लेकिन निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाना चाहिए।

डॉ. जैन ने पत्र में आगे लिखा- चित भी मेरी, पट भी मेरी और अंटा मेरे मामा का। इसी तर्ज पर आपने आदेश जारी कर दिया। बाद में कार्यकारिणी समिति से कार्योत्तर स्वीकृति ली गई, जो नियमों में केवल आपातकालीन स्थिति में निर्णय को वैध ठहराने के लिए है, न कि किसी आईएएस अधिकारी के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए।

ये भी पढ़िए... MP News: प्रधानमंत्री की योजना को पतीला लगा रहे एमपी के विभाग, कही चूना खरीदी में तो कही ड्रोन फोटोग्राफी में लापरवाही

भ्रष्टाचार और केंद्रीकरण का आरोप

डॉ. जैन ने आरोप लगाया कि उस समय मेडिकल कॉलेज में नियुक्तियों और प्रमोशन में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया था कि भोपाल स्थित सतपुड़ा और वल्लभ भवन से व्यवस्थाओं को केंद्रीकरण कर दिया गया। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा- अखिल भारतीय सेवाओं का पिता लॉर्ड कार्नवालिस था, लेकिन आप और हम एक जैसे ही हैं। याद रखिए, खास से आम बनने का सफर बहुत जल्दी तय होता है।

ये भी पढ़िए...सागर न्यूज: पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन : MP के सागर-कटनी से होकर गुजरेगी सगोरिया-गया ट्रेन

ये भी पढ़िए... मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकर्ता ने की शिकायत तो बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटैरिया ने दिया ये ऑफर

इंक्रीमेंट रोकने का असली कारण

डॉ. जैन का दावा है कि उनकी वेतन वृद्धि इसलिए रोकी गई क्योंकि, उन्होंने एक ऐसा प्रस्ताव दिया था, जिसमें यह कहा गया था कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी जिन्हें सरकार से वेतन भत्ते मिलते हैं। उन्हें सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराना चाहिए।

उनका यह प्रस्ताव सरकारी कर्मचारियों की ओर से प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाकर रीइंबर्समेंट प्राप्त करने की प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से था। इसके बाद तत्कालीन संभागायुक्त रावत ने उनकी एक वेतन वृद्धि रोक दी थी।प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन ने अपनी वेतन वृद्धि रोकने के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दायर किया है, जो अभी भी चल रहा है। इधर, रिटायर्ड आईएएस वीरेंद्र सिंह ने डॉक्टर सर्वेश जैन के आरोपों पर किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सागर न्यूज
  • आईएएस अधिकारी
  • बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन
  • रिटायर्ड आईएएस वीरेंद्र सिंह
  • उड़द दाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई