मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाया, झाबुआ में महिला को तालिबानी सजा
Sanjay Dhiman | Apr 14, 2026, 21:49 IST
Photograph: (the sootr)
झाबुआ में महिला के साथ अमानवीय सजा, पति ने उसे कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया। 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, 4 गिरफ्तारी, समाज और कानून पर गंभीर सवाल।
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला को अमानवीय सजा दी गई। ये घटना काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बालवासा की है। महिला को कथित प्रेम प्रसंग के आरोप में उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने ही सजा दी। पहले महिला का मुंडन किया गया और फिर उसके पति को महिला के कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
यह घटना न केवल मानवता शर्मसार करने वाली थी, बल्कि समाज और कानून व्यवस्था को भी सवालों के घेरे में डालने वाली है। महिला के साथ हो रही इस अमानवीय सजा को तमाशा बनाने के लिए वहां मौजूद लोग वीडियो बना रहे थे। इस दौरान किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सूर्या, दिलीप, बाबू और शैलेश नामक लोग शामिल हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कानून और प्रशासन दोनों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। समाज के ऐसे मामलों में क्या बदलाव आ पाएगा? यही सवाल सबके मन में है।
यह पहली बार नहीं है, जब इस क्षेत्र में ऐसी घटना हुई हो। इससे पहले ग्राम देवीगढ़ पंचायत में भी एक महिला के साथ ऐसी ही अमानवीय घटना हुई थी। वहां भी कई आरोपियों को जेल जाना पड़ा था। लेकिन इस तरह की घटनाओं का दोहराया जाना चिंता का विषय है।
आदिवासी महिला का अपमान
यह खबरें भी पढ़ें...
अंबेडकर जयंती पर एमपी के सीधी जिले में बवाल, पुलिस थाने में तोड़फोड़, स्थिति तनावपूर्ण
भोपाल बनेगा 'भोजपाल' और जबलपुर 'जबालिपुरम'? एमपी में 14 शहरों और 42 मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी
मां ने जेवर बेचकर बेटे साकिब हुसैन के लिए खरीदी स्पाइक्स, जानें संघर्षपूर्ण कहानी
एमपी में शुरु होगा टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-धार्मिक एजेंडे पर चल रही सरकार
लोगों ने वीडियो बनाए मदद नहीं की
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
महिला की सुरक्षा पर सवाल
पिछली घटनाएं भी समाज को शर्मसार कर चुकी हैं
आदिवासी महिला का अपमान
यह खबरें भी पढ़ें...
अंबेडकर जयंती पर एमपी के सीधी जिले में बवाल, पुलिस थाने में तोड़फोड़, स्थिति तनावपूर्ण
भोपाल बनेगा 'भोजपाल' और जबलपुर 'जबालिपुरम'? एमपी में 14 शहरों और 42 मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी
मां ने जेवर बेचकर बेटे साकिब हुसैन के लिए खरीदी स्पाइक्स, जानें संघर्षपूर्ण कहानी
एमपी में शुरु होगा टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-धार्मिक एजेंडे पर चल रही सरकार
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग