मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल का विवादित बयान, आरक्षण को छेड़ने वालों के हाथ जला देंगे

Sandeep Kumar | May 01, 2024, 13:46 IST
Share
PIC
PIC

मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने मंच से कहा कि आरक्षण को कोई हाथ लगाकर देखे, हाथ जला देंगे। तभी एक युवक बीच कार्यक्रम में उठकर सामने आया और बोला मंत्री जी आपके सांसद बोल रहे हैं कि 400 पार करना है...

BHOPAL. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) के लिए मतदान की तारीखें आगे आती जा रही है, उसी के साथ राजनीति का पारा भी उबाल मार रहा है। इसी बीच एक सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) शासन के मंत्री गौतम टेटवाल ( Gautam Tetwal ) का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आरक्षण को कोई हाथ लगाकर देखे, हाथ जला देंगे। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस सरकार गिरी तब भी ऑफर था, मैं उमंग सिंघार हूं सिंधिया नहीं जो बीजेपी में जाऊंगा, अक्षय फुस्सी बम

सामूहिक विवाह सम्मेलन में बोले मंत्री

नरसिंहगढ़ इलाके के मंडावर में जांगड़ा मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में कई अधिकारी, सहित बड़े नेता पहुंचे थे। इस सम्मेलन में BJP के राज्यमंत्री गोतम टेटवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कुछ देर तक मंच पर खूब भाषण चलते रहे। इस दौरान यहां पर मौजूद मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने मंच से कहा कि आरक्षण को कोई हाथ लगाकर देखे, हाथ जला देंगे। तभी एक युवक बीच कार्यक्रम में उठकर सामने आया और बोला मंत्री जी आपके सांसद बोल रहे हैं कि 400 पार करना है और भारतीय संविधान व आरक्षण को खत्म करना है। लोग युवक को बोलने से रोकते रहे, लेकिन वहां नहीं रुका। हालांकि कुछ ही देकर बाद जिसके बाद मंत्री वहां से निकल गए।

ये खबर भी पढ़िए...बम के बीजेपी में जाने से कम वोटिंग की चिंता- प्रशासन देगा 5 और 11 हजार की प्रोत्साहन राशि, लालवानी मोदी से मिलवाएंगे

क्यों भड़के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल

इस दौरान समाजिक कार्यक्रम में अजाक्स के कार्यकर्ता ने भाषण में कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की ओर से दिए आरक्षण को दबाया जा रहा है। एक लाख, चालीस हजार पद आज भी खाली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि एक लाख पदोन्नति की पूर्ति कर देंगे। लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ। क्या सब सो रहे हैं। इतने में ही कार्यक्रम मंच पर मौजूद राज्यमंत्री गोतम टेटवाल भड़क गए और बोले में यहां राजनीति करने नहीं आया हूं। समाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने आया हूं।

ये खबर भी पढ़िए...बम कांड में भाई की राजनीति से खुश नहीं ताई, राहुल गांधी ने पटवारी से पूछा सुमित्रा महाजन तो सभ्य सांसद थी, वहां बीजेपी ने ऐसा किया

ये खबर भी पढ़िए...चुनाव आयोग ने दो फेज के वोटिंग turnout का फाइनल डेटा किया जारी, विपक्ष ने उठाए सवाल, जानें एमपी की सीटों का अंतर

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Lok Sabha elections
  • Gautam Tetwal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा