प्यार से नाराज दादा ने मुरैना में उठाया खौफनाक कदम , बदनामी के डर से पोती को मार डाला!
Amresh Kushwaha | Published:
morena-horror-killing-incident
मुरैना में 19 साल की मलिश्का की हत्या उसके ही दादा सिरनाम सिंह ने की, जो उसके अफेयर और बदनामी के डर से गुस्से में था। पुलिस ने जांच में सच्चाई का पर्दाफाश किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
मुरैना के बदरपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया। 19 साल की मलिश्का की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस हत्या के पीछे उसका ही दादा था। सिरनाम सिंह, जिसने अपनी पोती को अफेयर के कारण नापसंद किया। उसकी जिंदगी को समाप्त करने की खौफनाक साजिश रची। दादा ने अपने पोते को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस को एक झूठी कहानी सुनाई। पुलिस की सख्ती से पूछताछ ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सच्चाई का पर्दाफाश कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता , जमकर चले लात और घूंसे, ये है वजह
सोमवार की रात, सिरनाम सिंह ने मलिश्का को गांव के बाहर एक प्रतीक्षालय के पास बुलाया। यहां, उसने अपनी पोती के सिर और गले के पास से तीन गोलियां मार दीं। इससे उसकी तुरंत मौत हो गई। हत्या के बाद, सिरनाम सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बनाई। उसने बताया कि मलिश्का को चार हमलावरों ने रास्ते में घेर लिया और एक हमलावर ने कट्टे से गोलियां मारीं।
ये खबर भी पढ़िए...BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू परिवार बाबा साहब के विरोधी
पुलिस को दादा के बयान से शक हुआ और उसने सख्ती से पूछताछ शुरू की। इससे सच्चाई सामने आई और यह साबित हुआ कि सिरनाम सिंह ने अपनी पोती की हत्या की थी। इसके बाद, पुलिस ने और गहरे जांच की और दादा के साथ अन्य एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मलिश्का का पिता, लाखन सिंह, जानते हुए भी कि उसकी बेटी की हत्या उसके ही पिता ने की है, बार-बार अपने बयान बदलता रहा। उसकी घबराहट को देख पुलिस ने उसे अलग कमरे में ले जाकर कड़ी पूछताछ की।आखिरकार उसने पूरा सच उगल दिया।
ये खबर भी पढ़िए...ससुर ने की बहू की हत्या, हवस का शिकार नहीं बना पाने पर किया कांड
पुलिस की साइबर टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली। कॉल डिटेल मेंं पाया कि सिरनाम सिंह और उसके साथी नरेश त्यागी की लोकेशन घटनास्थल पर थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मामले ने तूल पकड़ा जब त्यागी समाज के 100 से ज्यादा लोग पुलिस थाने पर पहुंचे और आरोपी नरेश त्यागी की गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस ने अपने कड़े रवैये को बनाए रखा और नरेश त्यागी को थाने बुलाया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
मुरैना हत्याकांड | Morena murder case | affair case | Madhya Pradesh | MP News
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता , जमकर चले लात और घूंसे, ये है वजह
समाज में था बदनामी का डर
मलिश्का के अफेयर के कारण सिरनाम सिंह को समाज में होने वाली बदनामी का डर था। मलिश्का के अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे रिश्ते थे। वहीं गांव में दूसरी जाति के लड़के से उसके अफेयर ने उसके दादा को क्रोधित कर दिया। सिरनाम सिंह को डर था कि उसकी पोती के रिश्ते से समाज में नाक कट जाएगी। पहले, मलिश्का का एक रिश्ता टूट चुका था। अब दूसरा रिश्ता एक अलग समाज के लड़के से हो रहा था। इसके बाद, सिरनाम सिंह ने अपनी पोती की हत्या करने की योजना बनाई।
हत्याकांड का खतरनाक तरीका
ये खबर भी पढ़िए...BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू परिवार बाबा साहब के विरोधी
पुलिस को दादा पर हुआ शक
हत्या के बाद परिवार में घबराहट
ये खबर भी पढ़िए...ससुर ने की बहू की हत्या, हवस का शिकार नहीं बना पाने पर किया कांड
आरोपी की लोकेशन और गिरफ्तारी
लोगों ने गिरफ्तारी का किया विरोध
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मुरैना हत्याकांड | Morena murder case | affair case | Madhya Pradesh | MP News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari