MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Feb 05, 2026, 22:30 IST
Share
mp top news  (7)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु बनेंगे सीएम मोहन यादव के OSD,फरवरी में इस दिन आ सकती है लाड़ली बहना की 33वीं किस्त,14 फरवरी से कुबेरेश्वर धाम में शुरू होगा रुद्राक्ष महोत्सव। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु बनेंगे सीएम मोहन यादव के OSD

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सीएम का ओएसडी बनाया जा रहा है। इसके आदेश जल्द ही जारी होने वाले हैं। बता दें कि वे OSD महेश चौधरी की जगह काम संभालेंगे। OSD की यह पोस्ट करीब चार माह से रिक्त थी।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल के भौंरी में बनेगी भारत की पहली एआई सिटी, बदल जाएगी MP की तस्वीर

नवाबों के शहर भोपाल में अब टेक्नोलॉजी का जादू बिखरेगा! मध्यप्रदेश सरकार ने भौंरी में AI सिटी बनाने का फैसला लिया है। यह प्रोजेक्ट करीब 3700 एकड़ में फैलेगा और भारत को दुनिया के डिजिटल नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएगा। इस सिटी में शिक्षा, रिसर्च और बड़ी टेक कंपनियों का मिलाजुला होगा, जो इसे एक अनोखा हब बना देगा। आज (5 फरवरी) इस AI सिटी को लेकर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Ladli Behna Yojana : फरवरी में इस दिन आ सकती है लाड़ली बहना की 33वीं किस्त

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की निगाहें लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर टिकी हुई हैं। इस बार इस योजना की 33वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए भेजे जाते हैं। इस तरह राज्य सरकार हर महीने योजना पर लगभग 1857 करोड़ रुपए खर्च करती है। चलिए, आपको बताते हैं कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट: इन शहरों तक चलेगी मेट्रो, 6 नए शहरों को मिलेगा कनेक्शन, जुड़ेंगे सैटेलाइट शहर

अभी भोपाल मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 6 लाइनें तय की गई हैं। इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 103 किमी होगी। फिलहाल 6.22 किमी की लाइन पर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हो चुका है। पहले चरण में दो लाइनों पर 32 किलोमीटर की मेट्रो 2028 से 2030 तक आम यात्रियों के लिए चलेगी। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन मेट्रो को धीरे-धीरे तैयार करने की योजना बना रहा है। अब भोपाल के भीतर ही नहीं, बल्कि..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने बिना शर्त अपना इस्तीफा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख, मध्य प्रदेश को सौंप दिया है। विपिन कुमार पटेल वर्तमान में जबलपुर में संभागीय वन अधिकारी (DFO), वर्किंग प्लान के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपने इस्तीफे के..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ की गंदी बात, यूट्यूबर मनीष पटेल पर FIR

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले मनीष पटेल इन दिनों विवाद में हैं। बीते दिनों मनीष पटेल ने अपने सोशल हैंडल पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाला था। इसके बाद से क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। पोस्ट को ब्राह्मण समाज की बेटियों के अपमान से जोड़ा गया है। इससे ब्राह्मण समाज में नाराजगी इतनी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

14 फरवरी से कुबेरेश्वर धाम में शुरू होगा रुद्राक्ष महोत्सव, 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना

मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम एक बार फिर शिव भक्ति में डूबने वाला है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में यहां भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ये महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस साल का आयोजन पिछले सभी वर्षों की तुलना में बहुत ही खास और अलग होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार यहां ग्रीन शिवरात्रि मनाने का ..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 30 हजार करोड़ का माइनिंग घोटाला? हाईकोर्ट का सरकार सहित माइनिंग विभाग को नोटिस

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सामने आए कथित 30 हजार करोड़ रुपए के माइनिंग घोटाले ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। इस गंभीर आरोप को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य शासन और माइनिंग से जुड़े शीर्ष अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। जनहित याचिका में न सिर्फ रायल्टी चोरी बल्कि जांच दबाने और अधिकारियों की मिलीभगत के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राज्यसभा में क्यों गूंजा एमपी के बैतूल का नाम? जानें क्या है पूरा मामला

एमपी टॉप न्यूज: गुरुवार को राज्यसभा में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का नाम चर्चा में आया। महाराष्ट्र के कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इसे अपने भाषण में उठाया। वे देश के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे थे। उनके भाषण में शायराना अंदाज था, और उन्होंने बैतूल के प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल उठाए। सांसद ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में एक वर्ग विशेष को निशाना बनाया गया।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वाह इंदौर पुलिस, स्वाद और खुशबू से यूरिया को बताया 2 करोड़ की ड्रग्स

एमपी अजब है, सबसे गजब है। टूरिज्म के लिए यह चर्चित डायलाग इंदौर पुलिस और ज्यादा सटीक बैठता है। एक साल पहले आरोपियों से दो करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्ती बताई गई। आरोपियों पर केस बना और वह 11 माह जेल रहे। अब कई लैब से पुष्टि हो गई है कि वह तो ड्रग्स थी ही..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • इमरान प्रतापगढ़ी
  • कुबेरेश्वर धाम
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा