MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Feb 15, 2026, 21:27 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, एमपी विधानसभा बजट सत्र 2026 : हंगामे के आसार, महिलाओं से पोषण आहार का काम छीनने का विरोध, उमंग सिंघार बोले- करोड़पति को सौंप रहे काम। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

एमपी विधानसभा बजट सत्र 2026 : हंगामे के आसार, 4.85 लाख करोड़ का लेखा-जोखा होगा पेश!

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके हंगामेदार रहने के संकेत मिल रहे हैं। करीब 19 दिन चलने वाले इस सत्र में 4.85 लाख करोड़ रुपए तक का बजट पेश हो सकता है। पक्ष और विपक्ष दोनों पूरी तैयारी में हैं। कुल 3478 सवाल लगाए जा..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महिलाओं से पोषण आहार का काम छीनने का विरोध, उमंग सिंघार बोले- करोड़पति को सौंप रहे काम

एमपी में महिलाओं से पोषण आहार का काम छीनने की तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा महिला स्व-सहायता समूहों को लखपति बनाने का सपना दिखाते रहे, लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



होली के बाद आईएएस-आईपीएस के तबादले, एमपी के ये कलेक्टर-एसपी हटेंगे

मध्य प्रदेश में एसआईआर के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव होने की संभावना है। कलेक्टरों की जगह पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस बदलाव का मुख्य कारण प्रशासनिक लापरवाही, पदोन्नति और कार्यकाल पूरा होना बताया जा रहा है।



भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी जैसे बड़े जिलों के कलेक्टरों के तबादले (आईएएस ट्रांसफर) की चर्चा है। इन कलेक्टरों को हटाए जाने की वजह उनके कार्यकाल और..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



किराए के मकान में चल रही अवैध ड्रग लैब, डेढ़ करोड़ की एमडी बरामद

इंदौर के पास महू के थवलाय गांव में नशे के सौदागरों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक साधारण से किराए के मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग बनाने की लैब संचालित की जा रही थी। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने जब यहां दबिश दी, तो मौके का मंजर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जानते हैं कैसे हुआ खुलासा..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मुल्क से मोहब्बत जरूरी, लेकिन इबादत सिर्फ अल्लाह की: जमीअत का वंदे मातरम् पर बयान

जमीअत उलेमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने वंदे मातरम् गीत पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस गीत पर हमेशा आपत्तियां रही हैं। मुसलमानों ने इस पर ऐतराज किया है। हारून ने कहा कि मुल्क से मोहब्बत करना उनका ईमान है। वे अपने देश और मां-बाप से मोहब्बत करते हैं..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महाशिवरात्रि पर देश को मिली पहली किन्नर शंकराचार्य, राजधानी में हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक

महाशिवरात्रि के मौके पर देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक किया गया। हिमांगी सखी को पहली किन्नर शंकराचार्य बनाया गया है। भोपाल में आयोजित इस सम्मेलन में जगद्गुरु और महामंडलेश्वर की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी भी हुई है..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय का संकल्प बन गया ग्रामीणों का समाधान

कहते हैं सौ कहीं और, एक लिखी… इस एक लिखी के फेर में हर गांव-शहर के लोग सालों साल परेशान रहते हैं। कभी पटवारी कागजों पर गलत कलम चला देते हैं, तो कभी सही कलम सही करने के लिए "आज-कल", "आज-कल" में सालों निकाल देते हैं। कलम की इसी गड़बड़ी को टीकमगढ़ जिले में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संकल्प लेकर समाधान में बदल दिया। और अपने इस नवाचार को नाम..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP गेहूं उपार्जन 2026 : 20 हजार से ज्यादा पंजीयन, 7 मार्च तक मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है, खासकर उन किसानों के लिए जो गेहूं की फसल सरकार को समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचना चाहते हैं। प्रदेश में रबी सीजन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के पंजीयन शुरु हो चुके है। किसानों के पंजीयन और खरीदी की तैयारियों को लेकर खाद्य संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विस्तार से जानकारी दी। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छतरपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, तनाव के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

छतरपुर जिले के राजनगर थाने में एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया है। पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया है जबकि परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। घटना के बाद युवक के परिजन देर रात धरने पर बैठे रहे। परिजनों ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कागजों में चकाचक हुए रीवा के स्कूल, बिना काम डकार लिए 28 लाख रुपए

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का खेल खेला गया है। यहां स्कूलों की मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिन स्कूलों की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए, उनकी हालत आज भी बदहाल हैं। कागजों पर दिवालों को नया जैसा दिखाकर 28 लाख 38 हजार 229 रुपए का पेमेंट भी कर दिया गया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





एमपी टॉप न्यूज



Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • टीकमगढ़
  • एमपी विधानसभा
  • समर्थन मूल्य
  • बजट सत्र
  • आईएएस ट्रांसफर
  • रीवा
  • एमपी टॉप न्यूज