MP Weather Update: ठंड का बढ़ा असर, पचमढ़ी में 4.2 डिग्री, 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Sanjay Dhiman | Dec 24, 2025, 06:30 IST
Share
The wrath of winter continues
Photograph: (the sootr)

मध्‍य प्रदेश के शहरों में सर्दी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Update. मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे ने सर्दियों का माहौल और भी सख्त कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार 24 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के लिए ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस समय पचमढ़ी हिल स्टेशन में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कोहरे का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और मैहर शामिल हैं। इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा होने की संभावना है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में पचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज किया, यहां का तापमान 4.2 था। इसके बाद कल्याणपुर (4.6), मंदसौर (5.7), खजूराहो ( 6.0), और गिरवर (6.1) जैसे शहरों में भी कड़ाके की ठंड महसूस हुई। आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

Air Quality Meters (2)
Air Quality Meters (2)

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरोली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 213 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 73 दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 198, जबलपुर में 170, कटनी में 168 और सिंगरोली में सबसे खराब 213 दर्ज हुई।

Air Quality Meters (3)
Air Quality Meters (3)

मध्यप्रदेश का मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में 24 दिसंबर को मौसम ठंडा रहेगा। राजधानी भोपाल और इंदौर में तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास रह सकता है। जबलपुर और ग्वालियर में हल्की सर्दी और कोहरे का असर हो सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का भी अनुमान है।

कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और मैहर शामिल हैं। इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा होने की संभावना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

आयूष कॉलेजों को मान्यता देने पर NMC पर आरोप लगे तो भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग ने बदला प्रोटोकॉल

ताप्ती के मायके को मिलेगा उसका असली नाम, मुलताई कहलाएगा मूलतापी

एमपी में सरकारी कर्मचारियों के 4 कैडर खत्म ,वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, कर्मचारी मंच करेगा आंदोलन

सरकारी स्कूलों में स्पोर्ट्स फीस के नाम पर हर साल 50 करोड़ से ज्यादा की वसूली

Tags:
  • मौसम पूर्वानुमान
  • इंदौर
  • MP Weather update
  • राजधानी भोपाल
  • Air Quality Index
  • Air Quality Index (AQI)
  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग
  • कोहरे का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच