आलोक नागर और राजेश भट्ट होंगे मप्र के सूचना आयुक्त, नोटिफिकेशन जल्द

Jitendra Shrivastava | Mar 13, 2026, 17:17 IST
Share
information commissioners (2)
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में दो नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल की सहमति मिल गई है। राज्य सरकार अब इनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार, जिन दो नामों पर सहमति बनी है, इनमें फर्म एंड सोसाइटी पूर्व रजिस्टार आलोक नागर और दूरदर्शन में कार्यरत राजेश भट्ट शामिल हैं। बता दें कि राज्य सूचना आयोग में अधिकतम 10 सूचना आयुक्तों के पद भरे जा सकते हैं। वर्तमान में आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्त कार्यरत हैं।



Alok Nagar
Alok Nagar


Rajesh Bhatt
Rajesh Bhatt


सुप्रीम कोर्ट हर साल सभी राज्यों से सूचना आयोगों में रिक्त पदों की जानकारी मांगती है। कुछ महीने पहले राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भेजी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया था कि मध्यप्रदेश में एक मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्त कार्यरत हैं। इसके अलावा तीन पद भरे जाने के लिए प्रस्तावित हैं।

इसके बाद राज्य सरकार ने तीन पदों के लिए रिक्तियां निकाली थीं, लेकिन चयन प्रक्रिया के दौरान फिलहाल दो ही पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। इन दोनों नामों पर राज्यपाल की सहमति मिल चुकी है और अब सरकार की ओर से औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दोनों नए सूचना आयुक्तों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

रिक्त पदों का प्रभाव

  • लंबे समय से पद खाली होने से RTI अपीलों का भारी बैकलॉग जमा हो गया है।
  • नई नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और नागरिकों को न्याय मिलना आसान होगा।

खास-खास बातें...

  • सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों को समय पर नहीं भरने पर सख्त रुख अपनाया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश में राज्य सूचना आयोग में नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई।
  • रिक्त पदों की स्थिति: राज्य सूचना आयोग में कुल 10 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से मुख्य सूचना आयुक्त सहित तीन पद भरे हुए हैं, जबकि सात पद अभी भी रिक्त हैं। इन खाली पदों के कारण आयोग में 23 हजार से अधिक अपीलें लंबित हैं।
  • नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी: राज्य सरकार को तीन रिक्त पदों के लिए 219 आवेदन प्राप्त हुए थे।
खबर अपडेट हो रही है...



सूचना का अधिकार | मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग | आरटीआई

कीवर्ड्स:
मध्यप्रदेश सूचना आयुक्त, राज्यपाल की सहमति, सूचना आयोग नियुक्ति, आलोक नागर, राजेश भट्ट

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सूचना का अधिकार
  • आरटीआई
  • राज्यपाल
  • सूचना आयोग
  • सूचना आयुक्त
  • मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग
  • आलोक नागर
  • राजेश भट्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज