अब मध्यप्रदेश में बनेगी तीन गुना अफीम, देश में 90 हजार से बढ़कर ढाई लाख हो जाएंगे किसान
The Sootr | Jul 03, 2025, 18:33 IST
Photograph: (The Sootr)
नीमच में नया अफीम प्रसंस्करण प्लांट नवंबर 2026 से शुरू होगा। इससे अफीम किसानों की संख्या 90 हजार से बढ़कर ढाई लाख हो जाएगी। किसान सरकार से रकबा बढ़ाने और समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
कमलेश सारडा@नीमच
अफीम की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है। नीमच जिले के मोरवन में अफीम प्रसंस्करण का नया और आधुनिक प्लांट तैयार हो रहा है, जो नवंबर 2026 से पूरी क्षमता के साथ शुरू होगा।
इसके बाद अफीम किसानों की संख्या करीब 90 हजार से बढ़कर ढाई लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। यानी प्रदेश में तीन गुना अफीम उत्पादन होगा।
अभी नीमच का प्लांट 3 हजार टन की प्रोसेसिंग करता है, जबकि नया प्लांट 10 हजार टन से ज्यादा अफीम प्रोसेस करेगा। इसमें मॉर्फिन समेत कई दवाइयों में काम आने वाले उत्पाद भी तैयार होंगे।
किसानों का कहना है कि नई सुविधा से ज्यादा लोगों को रोजगार और खेती का मौका मिलेगा। हाल ही में अफीम किसान सलाहकार समिति की बैठक में किसानों ने सरकार से खेती का रकबा बढ़ाने, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और महिलाओं को प्राथमिकता देने जैसे सुझाव भी रखे हैं।
गौरतलब है कि अफीम की खेती से जुड़े कई परिवारों की रोजी-रोटी इसी पर टिकी है। इसे लेकर नीमच में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें नारकोटिक्स अफसरों के साथ अफीम किसान सलाहकार समिति के सदस्य शामिल हुए। बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा सहित अफीम किसानों ने अपनी बात रखी।
किसानों ने मांग की कि अफीम की खेती का रकबा बढ़ाया जाए, फसल का समर्थन मूल्य बढ़े और जिन किसानों के पति अब नहीं हैं, उनके पट्टों में पत्नी का नाम जोड़ा जाए। इसके अलावा महिलाओं और छोटे किसानों को प्राथमिकता देने की भी बात हुई।
2024-25 के लिए 5120 हेक्टेयर में अफीम की फसल के लिए एनसीबी ने 51,199 किसानों को लाइसेंस जारी किए हैं। इसमें चीरे वाली अफीम और सीपीएस दोनों के लाइसेंस शामिल हैं। एक किसान को दस आरी जमीन पर अफीम की खेती का पट्टा दिया जाता है।
अब अफीम और सीपीएस दोनों के लगभग बराबर पट्टे दिए जाते हैं। पिछले वर्षों पर गौर करें तो 2021-22 में 36,627, 2022-23 में 41,880, 2023-24 में 51,891 किसानों को लाइसेंस जारी किए गए थे। अब अफीम व सीपीएस दोनों के लगभग बराबर पट्टे दिए जाते हैं।
![638aad26-5a7]()
जहां एक तरफ अफीम खेती से हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है, वहीं दूसरी तरफ यही बेल्ट मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा ठिकाना भी बन गया है। हर साल यहां से औसतन 90 हजार किलो से ज्यादा अवैध डोडा-चूरा और अफीम पकड़ी जाती है।
इसके पीछे सरकार की खरीद नीति भी एक वजह मानी जा रही है। 2015 से सरकार ने अफीम की फसल से निकलने वाले डोडा की खरीदी बंद कर दी। किसान इसे ज्यादा दिन तक स्टोर नहीं कर सकते, नष्ट करने का इंतजाम नहीं, ऐसे में चोरी-छिपे यह माल तस्करों के पास पहुंच रहा है।
कई बार लाइसेंस के मुताबिक किसानों के पास थोड़ी-बहुत अफीम और डोडा बच जाता है, जिसका कोई सरकारी रिकॉर्ड नहीं रहता। इसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं। किसानों के मुताबिक बची अफीम का बाजार भाव हजारों में नहीं, लाखों में पहुंच जाता है।
नीमच, मंदसौर और रतलाम जैसे जिलों में हर साल हजारों किसान लाइसेंस के तहत अफीम उगाते हैं। लेकिन नियमों में खामियों के कारण बचे डोडा-चूरा को सरकार नष्ट नहीं करवा पाती। नतीजा, कई किसान जेलों में बंद हैं और अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। किसानों को डर है कि अगर नीतियां साफ न हुईं तो तस्करी रोकना मुश्किल होगा।
किसानों का कहना है कि अफीम खेती को बचाना है तो प्रोसेसिंग के साथ-साथ सरकार को खरीदी और नष्टीकरण की नीति भी सख्त करनी होगी, ताकि अफीम और डोडा खेत से सीधे प्लांट तक जाए, और गलत हाथों में न पहुंचे। MP News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
अफीम की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है। नीमच जिले के मोरवन में अफीम प्रसंस्करण का नया और आधुनिक प्लांट तैयार हो रहा है, जो नवंबर 2026 से पूरी क्षमता के साथ शुरू होगा।
इसके बाद अफीम किसानों की संख्या करीब 90 हजार से बढ़कर ढाई लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। यानी प्रदेश में तीन गुना अफीम उत्पादन होगा।
अभी नीमच का प्लांट 3 हजार टन की प्रोसेसिंग करता है, जबकि नया प्लांट 10 हजार टन से ज्यादा अफीम प्रोसेस करेगा। इसमें मॉर्फिन समेत कई दवाइयों में काम आने वाले उत्पाद भी तैयार होंगे।
किसानों का कहना है कि नई सुविधा से ज्यादा लोगों को रोजगार और खेती का मौका मिलेगा। हाल ही में अफीम किसान सलाहकार समिति की बैठक में किसानों ने सरकार से खेती का रकबा बढ़ाने, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और महिलाओं को प्राथमिकता देने जैसे सुझाव भी रखे हैं।
बैठक में किसानों ने दिए सुझाव
neemuch meeting
गौरतलब है कि अफीम की खेती से जुड़े कई परिवारों की रोजी-रोटी इसी पर टिकी है। इसे लेकर नीमच में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें नारकोटिक्स अफसरों के साथ अफीम किसान सलाहकार समिति के सदस्य शामिल हुए। बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा सहित अफीम किसानों ने अपनी बात रखी।
किसानों ने मांग की कि अफीम की खेती का रकबा बढ़ाया जाए, फसल का समर्थन मूल्य बढ़े और जिन किसानों के पति अब नहीं हैं, उनके पट्टों में पत्नी का नाम जोड़ा जाए। इसके अलावा महिलाओं और छोटे किसानों को प्राथमिकता देने की भी बात हुई।
51 हजार से ज्यादा किसानों के पास लाइसेंस
अब अफीम और सीपीएस दोनों के लगभग बराबर पट्टे दिए जाते हैं। पिछले वर्षों पर गौर करें तो 2021-22 में 36,627, 2022-23 में 41,880, 2023-24 में 51,891 किसानों को लाइसेंस जारी किए गए थे। अब अफीम व सीपीएस दोनों के लगभग बराबर पट्टे दिए जाते हैं।
नीमच-मंदसौर-रतलाम में खेती भी, तस्करी भी
638aad26-5a7
जहां एक तरफ अफीम खेती से हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है, वहीं दूसरी तरफ यही बेल्ट मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा ठिकाना भी बन गया है। हर साल यहां से औसतन 90 हजार किलो से ज्यादा अवैध डोडा-चूरा और अफीम पकड़ी जाती है।
इसके पीछे सरकार की खरीद नीति भी एक वजह मानी जा रही है। 2015 से सरकार ने अफीम की फसल से निकलने वाले डोडा की खरीदी बंद कर दी। किसान इसे ज्यादा दिन तक स्टोर नहीं कर सकते, नष्ट करने का इंतजाम नहीं, ऐसे में चोरी-छिपे यह माल तस्करों के पास पहुंच रहा है।
कई बार लाइसेंस के मुताबिक किसानों के पास थोड़ी-बहुत अफीम और डोडा बच जाता है, जिसका कोई सरकारी रिकॉर्ड नहीं रहता। इसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं। किसानों के मुताबिक बची अफीम का बाजार भाव हजारों में नहीं, लाखों में पहुंच जाता है।
क्यों जरूरी है सख्त नीति
किसानों का कहना है कि अफीम खेती को बचाना है तो प्रोसेसिंग के साथ-साथ सरकार को खरीदी और नष्टीकरण की नीति भी सख्त करनी होगी, ताकि अफीम और डोडा खेत से सीधे प्लांट तक जाए, और गलत हाथों में न पहुंचे। MP News
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari