MP में पानी सप्लाई की योजना में पीएचई और पंचायत विभाग में टकराव, 11 हजार गांवों पर पड़ेगा असर
Dablu Kumar | Oct 07, 2025, 11:03 IST
jal sankat
मध्य प्रदेश के 1.11 करोड़ घरों को पानी की सप्लाई देने वाली योजना दो विभागों (पीएचई और पंचायत विभाग) के बीच फंसी हुई है। क्या है पूरा मामला...जानें
मध्यप्रदेश के 18 हजार गांवों में 1.11 करोड़ घरों में पानी की सप्लाई की योजना अब दो विभागों के बीच फंसी हुई है। ये विभाग हैं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास। पीएचई का कहना है कि उसने 11 हजार गांवों की पानी की योजनाएं पंचायतों को सौंप दी हैं और अब पंचायतों को इसे चलाना होगा। केवल मेंटेनेंस देखने वाली एजेंसी को हम भुगतान कर देंगे। वहीं, पंचायत विभाग का कहना है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तीन साल तक योजना को चलाना चाहिए, तब तकमासिक शुल्क की वसूली पंचायतें कर लेंगी।
हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की बैठक हुई, लेकिन दोनों विभागों के अधिकारी इस मामले पर सहमत नहीं हो पाए। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों विभाग किसी एक तरीके पर सहमत हो जाएं। उसे ही लागू कर देंगे। हालांकि, पीएचई विभाग ने बैठक के मिनट्स जारी किए, तो पंचायत विभाग ने योजना की नीति पर सवाल उठाए। अब तक गांवों के 1.11 करोड़ घरों में पानी की सप्लाई तैयार हो चुकी है और 79 लाख घरों में नल कनेक्शन भी लग चुका है। अगर टकराव बढ़ता है तो पानी सप्लाईसंकट इन घरों पर पहले देखने को मिलेगा।
पंचायत विभाग ने योजना की नीति पर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वॉल्व ऑपरेटर/पंप ऑपरेटर का चयन ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाएगा, लेकिन इनका भुगतान पीएचई विभाग करेगा। ऐसे में पंचायतों का इन पर कैसे नियंत्रण रहेगा? इसके अलावा पीएचई की ओर से चयनित एजेंसी का अनुबंध किस विभाग के साथ होगा, यह भी स्पष्ट नहीं है।
ये भी पढ़िए... MP News: सबसे पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में मनाई जाएगी दिवाली, कल से बदलेगा इन आरतियों का समय
ये भी पढ़िए... महासमुंद-नेशनल हाईवे पर डबल मर्डर: आरोपी ने 5 साल बाद दोस्तों से लिया बदला,जानें पूरा मामला
पंचायत विभाग ने यह भी सवाल उठाया कि पंप ऑपरेटर को छोटे-मोटे मरम्मत काम दिए जाने हैं, लेकिन इन कामों को अभी तक तय नहीं किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति का अधिकार किसके पास होगा, यह भी साफ नहीं है। अगर बड़े काम पीएचई अलग से करेगा, तो एजेंसी का क्या काम रहेगा? पंचायत विभाग का यह भी कहना है कि स्कीम संचालन वाली एजेंसी पंचायतों से संतुष्टि पत्र लेकर बिल देगी, लेकिन भुगतान कौन करेगा, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। आखिरकार, जब संचालन एजेंसी के पास काम है, तो वसूली का काम पंचायतों को क्यों सौंपा गया है?
ये भी पढ़िए... सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल पुराने नियम बदलने जा रही एमपी सरकार
हाल ही में एक बैठक में मऊगंज की एक ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने आरोप लगाया कि पीएचई विभाग ने नलजल योजना का हैंडओवर नहीं किया है। उनका कहना था कि स्कीम ट्रांसफर के लिए जो हस्ताक्षर दिखाए गए हैं, वे फर्जी हैं।
इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने इस मामले में 11 हजार स्कीमों को फिर से चलाने और परीक्षण के बाद सही तरीके से हैंडओवर करने की बात की। वहीं, पीएचई के प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने मीटिंग में जानकारी दी कि 18,000 गांवों में पेयजल योजना पूरी हो चुकी है और 11 हजार स्कीमों का हैंडओवर भी किया जा चुका है।
ये भी पढ़िए... एमपी में खत्म होगा 5 डे वर्किंग कल्चर! कर्मचारियों की छुट्टियां घटाने पर सरकार कर रही विचार
हाल ही में हुई एक बैठक में यह तय किया गया कि ग्रामीण नल जल योजना की नीति तुरंत लागू की जाएगी, और यह तीन वर्षों तक चलेगी। एकल नल जल योजना का संचालन और प्रबंधन ग्राम पंचायत या जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किया जाएगा, जबकि इसके रखरखाव का काम पीएचई द्वारा नियुक्त एजेंसी करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि पानी का मासिक शुल्क 100 रुपये होगा। इसके अलावा, सामान्य वर्ग को कनेक्शन के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
सीएम मोहन के साथ हुई बैठक
पंचायत विभाग का यह है सवाल
ये भी पढ़िए... MP News: सबसे पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में मनाई जाएगी दिवाली, कल से बदलेगा इन आरतियों का समय
11 हजार गांवों में जल संकट वाली खबर पर एक नजर
|
पंचायत विभाग ने यह भी किया सवाल
ये भी पढ़िए... सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल पुराने नियम बदलने जा रही एमपी सरकार
मऊगंज सरपंच और सचिव का आरोप
इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने इस मामले में 11 हजार स्कीमों को फिर से चलाने और परीक्षण के बाद सही तरीके से हैंडओवर करने की बात की। वहीं, पीएचई के प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने मीटिंग में जानकारी दी कि 18,000 गांवों में पेयजल योजना पूरी हो चुकी है और 11 हजार स्कीमों का हैंडओवर भी किया जा चुका है।
ये भी पढ़िए... एमपी में खत्म होगा 5 डे वर्किंग कल्चर! कर्मचारियों की छुट्टियां घटाने पर सरकार कर रही विचार
पानी का मासिक शुल्क इस आधार पर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari