अजब MP, गजब MPP : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल एग्जाम को लेकर विभाग ही कर रहा कन्फ्यूज

Atul Dwivedi | Sept 27, 2024, 11:49 IST
Share
पुलिस
पुलिस

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण बवाल मचा है। पुलिस विभाग के आधिकारिक अकाउंट से एक ही समय में विरोधाभासी जानकारी दी गई, जिससे उम्मीदवारों में कंफ्यूजन बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। एक तरफ उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस डिपार्टमेंट न जाने उनके साथ क्यों मज़ाक करने पर आमादा है। ऐसे इसलिए क्योंकि गुरुवार 26 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में लिखा था कि पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल में आंशिक परिवर्तन किया गया है। फिर जाने क्या हुआ कि खुद पुलिस अपने ही ट्वीट को फेक साबित करने पर तुल गया...

किसने किया पोस्ट ?

ये पोस्ट सिल्वर टिक वाले एक्स अकाउंट से किया गया था। इसका यूजर नेम मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) था और यूजर आईडी एमपी पुलिस डिपार्टमेंट थी। इसी पोस्ट में बताया गया कि पुलिस आरक्षक के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आई युवा इसे लेकर कमेंट करने लगे। इस पोस्ट में फिजिकल की तारीखों में बदलाव की वजह भारी बारिश को बताया गया।

देखिए MPP का ट्वीट, जिसे पुलिस ने ही जारी किया था..

mm
mm

ये खबर भी पढ़िए..MP पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में हुआ बदलाव, जानें कारण

एक घंटे बाद उसी अकाउंट से पोस्ट फर्जी होने का पोस्ट

हालांकि हैरानी की बात तो ये है कि जिस अकाउंट से फिजिकल की तारीखों में बदलाव का पोस्ट किया गया था, उसी अकाउंट से ये पोस्ट किया गया कि फिजिकल की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी भ्रामक है। अब सबसे बड़ी हैरानी इस बात की है कि भ्रम फैला कौन रहा है। दूसरा पोस्ट सामने आते ही युवाओं ने पुलिस डिपार्टमेंट को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। युवाओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी खुद पुलिस डिपार्टमेंट फैला रहा है।

देखिए खुद पुलिस अपनी ही पोस्ट को बता रही है फेक न्यूज

hn
hn

क्या पुलिस डिपार्टमेंट का एक्स अकाउंट हैक हुआ ?

युवा तो यहां तक आरोप लगाने लगे है कि क्या पुलिस डिपार्टमेंट का अकाउंट हैक हुआ है क्योंकि एक जैसे दो यूजर नेम तो सोशल मीडिया पर हो ही नहीं सकते, अकाउंट नेम भले फर्जी हो सकता है। यहां सबसे बड़ा सवाल इसलिए भी खड़ा हो रहा है क्योंकि जिस अकाउंट से फिजिकल की डेट चेंज होने वाला पोस्ट किया गया और जिस अकाउंट से पुराने पोस्ट को फर्जी बताया गया। वो दोनों अकाउंट और उनके यूजर नेम एक ही हैं। अब पुलिस डिपार्टमेंट ने तो पोस्ट को फर्जी बता दिया है, लेकिन कुछ जरूरी सवाल अभी भी हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं।

l.
l.

बेरोजगारों ने कर दी पुलिस की खिंचाई

इस गफलत के कारण इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई। जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर विभाग को खूब खरी- खोटी सुनाईं। देखिए कुछ चुनिंदा पोस्ट...

k,
k,

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • द सूत्र
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • police constable recruitment
  • पुलिस आरक्षक
  • पुलिस आरक्षक रिजल्ट
  • मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती
  • MP Police Constable Physical Test
  • पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • पुलिस आरक्षक भर्ती मप्र
  • पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट
  • MP Police Bharti Physical Test
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड