नरेंद्र सिंह तोमर की विधानसभा सीट पर प्रियंका गांधी की नजर, जानें क्या है कांग्रेस का मास्टर प्लान

Dablu Kumar | Sept 22, 2025, 13:35 IST
Share
dimani seat congress eyes
dimani seat congress eyes

प्रियंका गांधी ने मुरैना के दिमनी विधानसभा सीट को 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम के लिए चुना है। यहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विधायक हैं।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा को लेकर कांग्रेस ने नया प्लान तैयार किया है। इसके जरिए पार्टी इन राज्यों के पांच विधानसभा सीट पर कांग्रेस नजर रखेगी। इनमें एमपी के दिमनी (मुरैना), यूपी के बांसगांव, छत्तीसगढ़ के कांकेर,राजस्थान के विराटनगर और हरियाणा के अलवर सीट शामिल है। यहां कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम शुरू करने जा रहीं हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम के लिए मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट को चुना है। यहां से एमपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एमपी विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विधायक हैं। ऐसे में समझने की कोशिश करते हैं कि कांग्रेस के इस प्लान के पीछे की बड़ी वजह क्या है।

ये भी पढ़िए... राहुल-प्रियंका गांधी, खड़गे का ये शेड्यूल , कांग्रेस का आरोप- RTO बस मालिकों को धमका रहे

तोमर की सीट पर प्रियंका गांधी की नजर वाली खबर पर एक नजर

  • कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा में पांच विधानसभा सीटों पर 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम शुरू करने का प्लान तैयार किया है, जिसमें एमपी के दिमनी (मुरैना), यूपी के बांसगांव, छत्तीसगढ़ के कांकेर, राजस्थान के विराटनगर और हरियाणा के अलवर सीट शामिल हैं।
  • प्रियंका गांधी ने मुरैना के दिमनी विधानसभा सीट को 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम के लिए चुना है, जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विधायक हैं।
  • प्रियंका गांधी ने दिमनी सीट के लिए राजस्थान के गोपाराम मेघवाल को जिम्मेदारी दी है, जो पूर्व विधायक और राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष हैं।
  • कांग्रेस 25 लोकसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जहां हार का अंतर 33-35 हजार वोटों के बीच था, और 30 सीटें जहां हार का अंतर 50-55 हजार वोटों के बीच था। हर विधानसभा क्षेत्र में 20-20 बूथों का एक समूह (कलस्टर) बनाया जाएगा।
  • मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस के पास 5 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि बीजेपी के पास 3 हैं। 2024 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह नीटू सिकरवार 52,530 वोटों से हार गए थे, और बीजेपी के शिवमंगल सिंह तोमर ने जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़िए... MP News: भिंड के बीजेपी संवाद कार्यक्रम पोस्टर में सिंधिया और नरेंद्र तोमर की फोटो गायब, कांग्रेस ने कहा-गुटबाजी चरम पर

इन लोगों को प्रियंका गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी

प्रियंका गांधी ने दिमनी सीटों के लिए राजस्थान के बाड़मेर जिले की सिवाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक और राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल को चुना है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐसे पांच विधानसभा क्षेत्रों को चुना है। जहां कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव में कम अंतर से हार गई थी। इसके तहत कांग्रेस 25 लोकसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जहां हार का अंतर 33 से 35 हजार वोटों के बीच था। वहीं, 30 सीटें ऐसी हैं। जहां हार का अंतर 50 से 55 हजार वोटों के बीच था। इस कार्यक्रम के तहत, हर विधानसभा क्षेत्र में 20-20 बूथों का एक समूह (कलस्टर) बनाया जाएगा।

ये भी पढ़िए... BJP हाईकमान ने मांगी मंत्रियों के विवाद की रिपोर्ट, आनन-फानन में CM ने ली मीटिंग; नरेंद्र तोमर-प्रहलाद पटेल को दिल्ली से बुलाया

समझें मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट का समीकरण

मध्यप्रदेश में 2003 से भाजपा की सरकार है, लेकिन चंबल क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत बनी हुई है। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 5 विधानसभा क्षेत्रों श्योपुर, विजयपुर, जौरा, मुरैना और अंबाह में कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास केवल 3 विधानसभा क्षेत्र सबलगढ़, सुमावली और दिमनी हैं।

चुनाव वर्षविजेतापार्टीप्राप्त वोटवोट शेयरजीत का मार्जिनउपविजेतापार्टीप्राप्त वोटवोट शेयर
2019नरेंद्र सिंह तोमरभाजपा5,41,68947.63%1,13,341रामनिवास रावतकांग्रेस4,28,34837.66%
2014अनूप मिश्राभाजपा3,75,56743.96%1,32,981वृंदावन सिंह सिकरवारकांग्रेस2,42,58628.40%
2009नरेंद्र सिंह तोमरभाजपा3,00,64742.30%1,00,997रामनिवास रावतकांग्रेस1,99,65028.09%

अभी क्या है मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट का हाल

मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर 2024 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह नीटू सिकरवार 52,530 वोटों के अंतर से हार गए थे। इस चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के करीबी बीजेपी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर मुरैना से सांसद बने थे।

ये भी पढ़िए... ग्वालियर में जाम में फंसे जीतू पटवारी, PCC चीफ की छूटी वंदे भारत, कार से जाना पड़ा भोपाल

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की प्रतिष्ठा दांव पर थी। इस दौरान विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने बीजेपी जॉइन कर ली थी। 2023 में रावत ने कांग्रेस के टिकट पर विजयपुर से लगभग 18 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। लेकिन, जब वे लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुए, तो बीजेपी के उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से 32,516 वोटों की बढ़त मिली।

पुराने गढ़ को मजबूत करने का इरादा

मुरैना जिले की दिमनी (Dhimani) विधानसभा सीट को कांग्रेस ने इस अभियान के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में चुना है। इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विधायक हैं। कांग्रेस का मानना है कि मुरैना क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए इस सीट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने इस अभियान के तहत स्थानीय कार्यकर्ताओं को जुटाने और संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई है। पार्टी के इस प्लान से एमपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी मजबूती मिलेगी।





Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी कांग्रेस
  • प्रियंका गांधी
  • दिमनी विधानसभा सीट
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती