मोहन सरकार 11 दिसंबर से करेगी जनकल्याण अभियान की शुरुआत
Sandeep Kumar | Dec 09, 2024, 22:55 IST
chief-minister-mohan-yadav
मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक जन कल्याण अभियान और मुख्यमंत्री जन कल्याण महोत्सव की शुरुआत, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 11 दिसंबर को 'लाडली बहना योजना' के तहत धन वितरण और गीता जयंती के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत होगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 11 दिसंबर से एक विशेष जन कल्याण अभियान की शुरुआत की जाएगी। जो अगले साल 26 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत, 11 दिसंबर को 'लाडली बहना योजना' के तहत धन वितरण और गीता जयंती के अवसर पर भव्य गीता पाठ के आयोजन के साथ मुख्यमंत्री जन कल्याण महोत्सव की शुरुआत होगी। इस महोत्सव के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, किसानों और वंचितों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन करना है। इसके तहत 34 लाभार्थीपरक योजनाओं, 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं और 63 अन्य सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को पहुंचाया जाएगा।
इस अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि जन शिकायतों का निराकरण किया जा सके और पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान योजना के तहत कार्ड जारी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री जन कल्याण महोत्सव की शुरुआत
अभियान का उद्देश्य और योजना
ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman