PKC प्रोजेक्ट: जल बंटवारे में असमानता, MP को आधे से भी कम पानी, राजस्थान को दोगुना हिस्सा

Siddhi Tamrakar | Feb 13, 2025, 11:35 IST
Share
pkc-ercp project
pkc-ercp project

राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच जल आवंटन समझौते के तहत, राजस्थान को 4 हजार 643 एमसीएम पानी मिलेगा, जबकि मध्य प्रदेश को 2 हजार 100 एमसीएम पानी आवंटित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

मध्य प्रदेश को संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी (रामजल सेतु) परियोजना के तहत कुल 2 हजार 100 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM) पानी मिलेगा, जबकि राजस्थान को इससे कहीं ज्यादा, कुल 4 हजार 643 एमसीएम पानी आवंटित किया जाएगा। यह जानकारी मप्र और राजस्थान के बीच 5 दिसंबर को हुए समझौते से सामने आई है।

इसका मतलब यह है कि राजस्थान को नदियों के पानी की जितनी लाइव स्टोरेज क्षमता मिली है, मप्र को उसकी आधे से भी कम मिली है।

खबर यह भी-ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना पर MP- महाराष्ट्र के बीच बनी सहमति, सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय में हुई बैठक

दिल्ली में बुधवार को जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने राजस्थान और मप्र के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों राज्यों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट केंद्र के साथ साझा की। जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी।
खबर यह भी- श्योपुर-कोटा-ग्वालियर रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य तेजी शुरू हुआ

15 दिनों में सौंपना होगा DPR

दोनों राज्यों ने अगले 15 दिनों में अपनी-अपनी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को सौंपने का फैसला लिया है। इसके बाद राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण इन रिपोर्ट्स का तकनीकी परीक्षण करेगा। यह समझौता पिछले दो महीनों से गोपनीय रखा गया था। अब तक किसी भी सरकार ने आधिकारिक रूप से जल बंटवारे के अनुपात (Ratio) का खुलासा नहीं किया है।

खबर यह भी- कैबिनेट बैठक : महेश्वर में 982 करोड़ की सिंचाई परियोजना का CM मोहन यादव करेंगे शिलान्यास

मप्र ने की थी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

मप्र सरकार ने राजस्थान द्वारा राष्ट्रीय गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुए ईआरसीपी के तहत बांधों के निर्माण का विरोध किया था और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, विधानसभा चुनावों के बाद मध्य प्रदेश में बनी नई BJP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली थी।

खबर यह भी- MP को बड़ी सौगात, PM मोदी ने केन-बेतवा नदी परियोजना का किया शिलान्यास

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • राजस्थान
  • MP Government
  • Rajasthan government
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • Hindi News
  • latest news
  • जल संसाधन विभाग
  • SC
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा