MP के इस शहर में लगे गरबा पंडाल में गैर-हिन्दुओं की NO-ENTRY के बैनर, शहर काजी ने कर दी ये बात
Dablu Kumar | Sept 24, 2025, 10:51 IST
GARVA PANDAL
एमपी के रतलाम में नवरात्रि पर्व के दौरान कालिका माता परिसर के गरबा पंडालों पर एक बैनर चर्चा का विषय बन गया है। बैनर में लिखा गया है- गैर-हिंदुओं का गरबा प्रांगण में आना सख्त मना है।
आमीन हुसैन @रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही रतलाम के कालिका माता परिसर में बने गरबा पंडालों पर बैनर चर्चा का विषय बन गया है। बैनर में साफ लिखा गया है कि गैर-हिंदुओं का गरबा प्रांगण में आना सख्त मना है। वहीं, गरबा पंडालों के आयोजकों और श्रद्धालुओं का कहना है कि पंडाल में प्रवेश केवल पास और आईडी चेक करने के बाद ही मिलेगा। साथ ही, तिलक लगाने के बाद ही एंट्री दी जाएगी।
प्रदेश भर से नवरात्रि के चलते गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की नो-एंट्री के पोस्टर लगाए गए हैं और गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है। अब रतलाम शहर के कालिका माता परिसर में गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की नो-एंट्री के बैनर गरबा पंडालों के टेंट में लगाए गए हैं। गरबा आयोजकों का कहना है कि हां, सामाजिक तत्वों से बचाव के लिए यह गरबा पंडालों में गरबा समितियों का फैसला है, जो बालिकाओं के लिए सुरक्षा के मुताबिक लिया जा रहा है।
ये भी पढ़िए... Navratri 2025: जा रहे हैं गरबा खेलने तो इन बातों का रखें ध्यान, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
गरबा पंडालों में गरबा देखने आए लोगों ने इस पहल की सराहना की है कि गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की नो-एंट्री महिला और बालिकाओं के हित की सुरक्षा के लिए एक अच्छी पहल है। वहीं, गरबा पंडालों के आयोजकों का कहना है कि यह आईडी कार्ड देख कर ही अंदर जाने दिया जाता है।
ये भी पढ़िए... ग्वालियर में कंप्यूटर बाबा का बयान: गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगे रोक
दूसरी ओर रतलाम के शहर काजी अहमद अली ने मुस्लिम समाज के लोगों को एक लिखित पत्र भेजा है- इस लिखित पत्र में गरबा पंडालों में मुस्लिमों को जाने से रोकने की गुजारिश की गई है। पत्र में कहा गया है कि जैसा कि आप सभी हजारत (मुस्लिम लोग) को मालूम है कि हिंदू भाइयों का एक अहम और बड़ा नवरात्रि पर्व चल रहा है। इसमें गरबे का आयोजन किया जाता है।
ये भी पढ़िए...MP News: ओबीसी आरक्षण का मामला: आज से सुप्रीम कोर्ट में लगातार होगी सुनवाई, एमपी सरकार रखेगी अपना पक्ष
रतलाम के शहर काजी के लिखित पत्र में आगे लिखा है कि कई बार देखा गया है कि मुस्लिम लड़के-लड़कियों के गरबा आयोजन में जाने से आयोजकों को कड़ी आपत्ति होती है और दो समाजों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जो हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे पर बुरा असर डालती है। लिहाजा, तमाम घर के बड़े बुजुर्गों से गुजारिश है कि अपने बच्चों को गरबा आयोजनों में जाने से रोकें, क्योंकि यह ठीक नहीं है।
ये भी पढ़िए... उज्जैन में बीजेपी नेता संजय अग्रवाल के इस बयान से मचा बवाल कांग्रेस ने किया विरोध
गरबा पंडाल में मुसलमानों की नो एंट्री का मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में गरबा गाइडलाइन को चर्चा हुई। इसके बाद राज्य के अलग-अलग जगहों पर गैर-हिंदुओं को गरबा पंडाल में एंट्री बैन कर दी गई। अब गरबा पंडाल में आईडी लेकर एंट्री मिल रही है।
गैर-हिंदुओं की नो-एंट्री के पोस्टर लगाए गए
03274ad8-4fb
प्रदेश भर से नवरात्रि के चलते गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की नो-एंट्री के पोस्टर लगाए गए हैं और गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है। अब रतलाम शहर के कालिका माता परिसर में गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की नो-एंट्री के बैनर गरबा पंडालों के टेंट में लगाए गए हैं। गरबा आयोजकों का कहना है कि हां, सामाजिक तत्वों से बचाव के लिए यह गरबा पंडालों में गरबा समितियों का फैसला है, जो बालिकाओं के लिए सुरक्षा के मुताबिक लिया जा रहा है।
ये भी पढ़िए... Navratri 2025: जा रहे हैं गरबा खेलने तो इन बातों का रखें ध्यान, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
गरबा देखने आए लोगों ने पहल की सराहना की
ये भी पढ़िए... ग्वालियर में कंप्यूटर बाबा का बयान: गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगे रोक
रतलाम शहर के काजी ने लिखा लिखित पत्र
99d5575f-00e
दूसरी ओर रतलाम के शहर काजी अहमद अली ने मुस्लिम समाज के लोगों को एक लिखित पत्र भेजा है- इस लिखित पत्र में गरबा पंडालों में मुस्लिमों को जाने से रोकने की गुजारिश की गई है। पत्र में कहा गया है कि जैसा कि आप सभी हजारत (मुस्लिम लोग) को मालूम है कि हिंदू भाइयों का एक अहम और बड़ा नवरात्रि पर्व चल रहा है। इसमें गरबे का आयोजन किया जाता है।
ये भी पढ़िए...MP News: ओबीसी आरक्षण का मामला: आज से सुप्रीम कोर्ट में लगातार होगी सुनवाई, एमपी सरकार रखेगी अपना पक्ष
दो समाजों में हो जाती है विवाद की स्थिति
ये भी पढ़िए... उज्जैन में बीजेपी नेता संजय अग्रवाल के इस बयान से मचा बवाल कांग्रेस ने किया विरोध
गरबा पंडाल में मुसलमानों की नो एंट्री का मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में गरबा गाइडलाइन को चर्चा हुई। इसके बाद राज्य के अलग-अलग जगहों पर गैर-हिंदुओं को गरबा पंडाल में एंट्री बैन कर दी गई। अब गरबा पंडाल में आईडी लेकर एंट्री मिल रही है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA