स्कूल चौकीदार के बेटे ने किया 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को देख मासूम ने किया इशारा- इसे गोली मार दो

Ravi Singh | Sept 29, 2024, 19:00 IST
Share
ratlam news
ratlam news

मध्‍य प्रदेश के रतलाम में 10वीं के छात्र ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस जब बच्ची को लेकर सिविल ड्रेस में स्कूल पहुंची तो मासूम बच्ची ने आरोपी को देखकर इशारा किया- इसको गोली मार दो।

मध्य प्रदेश में बच्चियों से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजधानी भोपाल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। रतलाम से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। बच्ची से दरिंदगी करने वाला शख्स स्कूल के चौकीदार का नाबालिग बेटा है। वह भी उसी स्कूल में 10वीं का छात्र है।

तीन दिन से था तेज बुखार

बच्ची शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। पुलिस को शिकायत करते हुए बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बहन मेरी बेटी को स्कूल छोड़ती और ले जाती है। मेरी बेटी को तीन दिन से तेज बुखार था। वह शौचालय कम जा रही थी। 27 सितंबर की रात को बच्ची शौचालय जाने के लिए उठी। उसने अपनी मौसी से कहा कि उसे जलन हो रही है इसके बाद मेरी बहन ने मुझे जगाया। हमने उससे पूछा तो बेटी ने बताया कि एक लड़का गंदी हरकत करता है।

पुलिस जब बच्ची को लेकर सिविल ड्रेस में स्कूल पहुंची तो मासूम बच्ची ने आरोपी को देखकर इशारा किया- इसको गोली मार दो। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी को पकड़कर बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

बच्ची ने स्कूल में आरोपी को पहचाना

बच्ची की माँ के मुताबिक, 'जब बेटी ये बता रही थी, तभी मेरी बहन को कुछ याद आया। उसने बताया कि 24 सितंबर को जब वो अपनी बेटी को स्कूल से वापस ला रही थी, तो उसकी टी-शर्ट के बटन खुले हुए थे। उसका पूरा शरीर लाल था और तेज बुखार से तप रहा था। सुबह उसने ये बात अपने पिता और भाई को बताई, जिसके बाद हम लड़की को स्कूल ले गए। बच्ची ने वो जगह बताई जहां उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी। उसने आरोपी लड़के को भी पहचान लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

तीन दिन से लापता बच्ची का मिला शव, रेप के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भरी पंचायत में महिला ने चप्पलों से कर दी मौलवी की पिटाई, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

जहां हुआ रेप वहां सीसीटीवी नहीं

पुलिस जांच में पता चला है कि चौकीदार का कमरा स्कूल की तीसरी मंजिल पर है। आरोपी छात्र बच्ची को इसी कमरे में ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। जांच में यह भी पता चला है कि स्कूल प्रबंधन ने सिर्फ ग्राउंड फ्लोर तक ही सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ऊपरी मंजिल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है।

भोपाल में बच्ची से रेप के बाद हत्या

भोपाल के शाहजहांनाबाद में 23 सितंबर को एक बच्ची लापता हो गई थी। 26 सितंबर को बच्ची का शव एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के बंद फ्लैट में पानी की टंकी में मिला था। आरोपी ने बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को पानी की टंकी में छिपा दिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • बच्ची से रेप
  • बच्ची से दुष्कर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा