एमपी में बनेंगे चार नए एयरपोर्ट, इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट को मिली मंजूरी
Aman Vaishnav | Mar 19, 2026, 14:24 IST
madhya pradesh rewa raipur flight new aviation policy
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा से रायपुर हवाई सेवा का शुभारंभ किया है। इस दौरान सीएम ने कई अहम जानकारी दी। सीएम ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही नए एयरपोर्ट्स बनेंगे।
मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसका कारण मध्यप्रदेश विमानन नीति-2025 है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 मार्च को रीवा से रायपुर के बीच हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करते हुए यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस नीति के तहत हवाई सेवाओं का विस्तार अच्छे तरीके से हो रहा है। रीवा से रायपुर की विमान सेवाएं भी शुरू हो रही हैं।
सीएम ने बताया कि जबलपुर से कोलकाता और इंदौर से आबूधाबी की उड़ानों की स्वीकृती भी इसी नीति के अंतर्गत संभव हुई है। इसके अलावा राज्य में 4 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे। इन्हें एयरस्ट्रीप रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विकसित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अलायन्स एयर की रीवा से रायपुर के बीच हफ्ते में तीन दिन की फ्लाइट होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में रीवा एयरपोर्ट का विस्तार होगा जो पूरे विंध्य अंचल के लिए फायदेमंद साबित होगा।
![f5bf4482-78a]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये राज्य के विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पिछले दो सालों में चार अहम काम हुए हैं। 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद रीवा से दिल्ली की विमान सेवा शुरू हुई थी। इसके बाद रीवा से इंदौर की सेवा शुरू हुई और अब रीवा से रायपुर की विमान सेवा भी शुरू हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में अभी 8 एयरपोर्ट हैं। जल्द ही उज्जैन और शिवपुरी के एयरपोर्ट भी शुरू होने वाले हैं। इससे संख्या 10 हो जाएगी। प्रदेश में कुल 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड हैं। इसके अलावा शहडोल, नीमच, छिंदवाड़ा और मंडला में भी एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। ये सभी एयरपोर्ट एयरस्ट्रीप रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विकसित किए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अब हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सकता है। उनके इस विजन को पूरा करने के लिए प्रदेश में पीएमश्री एयर एंबुलेंस योजना और धार्मिक पर्यटन के लिए हेली सेवा भी शुरू की गई है।
ये खबरें भी पढ़िए...
DGCA New Rules: अब फ्लाइट में 60% सीटों पर नहीं लगेगा चार्ज, जानें नए नियम
भोपाल से दिल्ली उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका , फ्लाइट 20 दिन के लिए रद्द
एमपी न्यूज: भोपाल एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 10 रुपए में मिलेगी चाय! जल्द शुरु होगा उड़ान यात्री कैफे
रीवा-रायपुर हवाई सेवा 17 मार्च से शुरू, जानें समय और टिकट किराया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस नीति के तहत हवाई सेवाओं का विस्तार अच्छे तरीके से हो रहा है। रीवा से रायपुर की विमान सेवाएं भी शुरू हो रही हैं।
राज्य में बनेंगे 4 नए एयरपोर्ट
रीवा से रायपुर के बीच फ्लाइट
f5bf4482-78a
2024 में हुआ था एयरपोर्ट का उद्घाटन
प्रदेश में अभी इतने एयरपोर्ट
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अब हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सकता है। उनके इस विजन को पूरा करने के लिए प्रदेश में पीएमश्री एयर एंबुलेंस योजना और धार्मिक पर्यटन के लिए हेली सेवा भी शुरू की गई है।
ये खबरें भी पढ़िए...
DGCA New Rules: अब फ्लाइट में 60% सीटों पर नहीं लगेगा चार्ज, जानें नए नियम
भोपाल से दिल्ली उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका , फ्लाइट 20 दिन के लिए रद्द
एमपी न्यूज: भोपाल एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 10 रुपए में मिलेगी चाय! जल्द शुरु होगा उड़ान यात्री कैफे
रीवा-रायपुर हवाई सेवा 17 मार्च से शुरू, जानें समय और टिकट किराया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari