Samagra ID Application: चुटकियों में बनवाएं समग्र आईडी, बस फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स

Manya Jain | Dec 25, 2025, 19:27 IST
Share
madhya-pradesh-samagra-id-benefits-and-update-guide
madhya-pradesh-samagra-id-benefits-and-update-guide

समग्र आईडी मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए अनिवार्य है। यह सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करती है। पेंशन, राशन और शिक्षा जैसी योजनाओं के लिए यह आईडी जरूरी है। यहां ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से समग्र आईडी बनाने की प्रोसेस दी गई है।

समग्र आईडी मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अनिवार्य डाक्यूमेंट है। इसके बिना सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना संभव नहीं है। यह पोर्टल नागरिकों का डेटाबेस सुरक्षित रखने में मदद करता है। पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक सरकारी मदद पहुंचाई जाती है।

इसे 'Samagra Samajik Suraksha Mission ID' के नाम से भी जानते हैं। प्रदेश में पेंशन, राशन कार्डऔर शिक्षा (MP News) हेतु यह आईडी आवश्यक है। नई योजनाओं से जुड़ने के लिए समग्र प्रोफाइल अपडेट होना चाहिए।

समग्र आईडी के लिए जरूरी डाक्यूमेंट...

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट (10th Marksheet)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर (Active Mobile Number)
  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
  • पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस (PAN & DL)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • विकलांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो (Disability Certificate)
ये भी पढ़ें...आयुष्मान कार्ड का बदला नियम... जिनके पास ये नहीं उन्हें फिर से बनवाना होगा

Samagra ID के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ...

  • सबसे पहले आधिकारिक समग्र पोर्टल (https://samagra.gov.in/ ) पर जाएं।
  • होमपेज पर 'परिवार को पंजीकृत करें' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर बॉक्स में दर्ज करें।
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) को भरकर सत्यापित करें।
  • अगले पेज पर अपना आधार नंबर सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • ओटीपी या फिंगरप्रिंट माध्यम से आधार सत्यापन पूरा करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि और पता सही भरें।
  • मांगे गए सभी महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट़ों को स्कैन करके अपलोड करें।
ये भी पढ़ें...पैन कार्ड डाउनलोड के नाम पर हो रही इस तरह धोखाधड़ी, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार?

  • अंत में 'सबमिट' बटन दबाकर अपना आवेदन जमा करें।

समग्र आईडी के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया...

  • ऑफलाइन आवेदन के लिए अपनी ग्राम पंचायत में जाना होगा।
  • शहरी क्षेत्र के निवासी जनपद पंचायत कार्यालय में संपर्क करें।
  • संबंधित अधिकारी को अपने सभी ज़रूरी डाक्यूमेंट़ों की प्रतियां दें।
  • अधिकारी आपके विवरण को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करेंगे।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपनी आईडी प्राप्त होगी।
आधार कार्ड के नए नियम, होटल्स में अब फोटोकॉपी नहीं, केवल QR कोड से होगा वेरीफिकेशन

समग्र पोर्टल पर e-KYC कैसे करें?

समग्र आईडी का लाभ लेने के लिए e-KYC करना अनिवार्य है:

  • समग्र पोर्टल पर 'e-KYC करें' विकल्प का चुनाव करें।
  • अपनी 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी जनरेट करें।
  • कैप्चा कोड भरकर 'खोजें' बटन पर क्लिक करें।
  • अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें।
  • भूमि स्वामित्व संबंधी जानकारी का सही विकल्प चुनें।
  • आधार ओटीपी भरकर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करें।

समग्र आईडी स्टेटस और डाउनलोड

  • स्टेटस जांचने के लिए 'e-KYC स्थिति जानें' पर क्लिक करें।
  • अपनी आईडी भरकर वर्तमान स्थिति की जांच तुरंत करें।
  • आईडी डाउनलोड करने के लिए 'परिवार कार्ड प्रिंट' चुनें।
  • फैमिली आईडी डालकर अपना कार्ड पीडीएफ में सेव करें।
ये भी पढें.. अब पुरानी गाड़ी बेचते ही आप हो जाएंगे टेंशन फ्री, न रहेगा ट्रांसफर का डर न एक्सीडेंट की चिंता

Tags:
  • MP News
  • पेंशन
  • सरकारी योजना
  • e-KYC
  • Samagra ID
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच