पैन कार्ड डाउनलोड के नाम पर हो रही इस तरह धोखाधड़ी, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार?
Anjali Dwivedi | Published:
pan card
धोखाधड़ी करने वाले स्कैमर्स पैन कार्ड डाउनलोड करने के बहाने फर्जी मेल भेज रहे हैं। उनका मकसद आपकी निजी जानकारी चुराना है। इसको लेकर PIB और आयकर विभाग ने चेतावनी दी है।
देशभर में धोखाधड़ी करने वाले स्कैमर्स हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जालसाज अब पैन कार्ड डाउनलोड करने के बहाने फर्जी ईमेल भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी धोखाधड़ी की जाल में फंसाने के लिए यह तरीका अपनाते हैं।
अगर आपको भी हाल ही में PAN card डाउनलोड करने वाला कोई ईमेल आया है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसे मेल्स धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकते हैं।
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और आयकर विभाग (Income Tax Department) ने हाल ही में चेतावनी जारी की है। पैन कार्ड डाउनलोड करने के नाम पर भेजे गए ईमेल पूरी तरह से फर्जी होते हैं।
PIB ने इस प्रकार के मेल को धोखाधड़ी का हिस्सा बताते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप इन मेल्स को खोलते हैं या अटैचमेंट डाउनलोड करते हैं, तो आपके कंप्यूटर या फोन में वायरस या अन्य हानिकारक सॉफ्टवेयर फैल सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
IndiGo फ्लाइट कैंसिल, नहीं मिला रिफंड ? तो ऐसे करें शिकायत, ये रहे आसान तरीका
आज भी इंडिगो की 450 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट्स पर यात्रियों के हाल-बेहाल, एमपी में भी संकट
आयकर विभाग और PIB (Press Information Bureau) ने कहा है कि वे कभी भी ईमेल से वित्तीय जानकारी नहीं मांगते। अगर ऐसा कोई ईमेल मिले, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। कभी भी इन ईमेल्स पर कोई जानकारी न दें, खासकर पिन, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स।
आयकर विभाग ने अपनी चेतावनी में तीन प्रमुख गलतियों का जिक्र किया है। इन्हें करने से आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं:
ये खबरें भी पढ़ें...
US ने वीजा नियम किए सख्त, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर, जानिए क्या हैं ये बदलाव
RBI ने जीरो बैलेंस खाता ग्राहकों को दी बड़ी राहत, मिलेंगी कई मुफ्त सेवाएं
अगर आपको भी हाल ही में PAN card डाउनलोड करने वाला कोई ईमेल आया है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसे मेल्स धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकते हैं।
पांच प्वाइंट में समझें पूरा मामला
| |
PIB और आयकर विभाग का चेतावनी
PIB ने इस प्रकार के मेल को धोखाधड़ी का हिस्सा बताते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप इन मेल्स को खोलते हैं या अटैचमेंट डाउनलोड करते हैं, तो आपके कंप्यूटर या फोन में वायरस या अन्य हानिकारक सॉफ्टवेयर फैल सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
IndiGo फ्लाइट कैंसिल, नहीं मिला रिफंड ? तो ऐसे करें शिकायत, ये रहे आसान तरीका
आज भी इंडिगो की 450 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट्स पर यात्रियों के हाल-बेहाल, एमपी में भी संकट
आयकर विभाग की सलाह
साधारण सी गलतियां जो बना सकती हैं आपको कंगाल
- कभी भी अटैचमेंट न खोलें: अगर आपको किसी संदिग्ध व्यक्ति से ईमेल मिलता है, तो उस ईमेल का अटैचमेंट खोलने से बचें। इसमें वायरस या अन्य खतरनाक सॉफ्टवेयर हो सकता है, जो आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकता है।
- संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें। यदि आप किसी संदिग्ध ईमेल से लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपको फर्जी वेबसाइट पर भेज सकता है, जहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- वित्तीय जानकारी न साझा करें: किसी भी ईमेल, कॉल या SMS का जवाब न दें जिसमें आपसे बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जा रहा हो।
धोखाधड़ी से बचने के उपाय
- एंटीवायरस और एंटी-स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें और उन्हें नियमित रूप से अपडेट रखें।
- हमेशा फिशिंग ईमेल से सावधान रहें, क्योंकि ये आपके व्यक्तिगत डेटा को चुराने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
- किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी वैधता चेक करें, क्योंकि धोखाधड़ी वाले लिंक असल लिंक के जैसे दिखाई देते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
US ने वीजा नियम किए सख्त, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर, जानिए क्या हैं ये बदलाव
RBI ने जीरो बैलेंस खाता ग्राहकों को दी बड़ी राहत, मिलेंगी कई मुफ्त सेवाएं
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari