सीएम मोहन यादव करेंगे स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत, 92 हजार स्कूलों में कार्यक्रम
Rohit Sahu | Apr 01, 2025, 09:00 IST
mp news school
मध्यप्रदेश में स्कूल चलें हम' अभियान 2025 का आगाज 1 अप्रैल से हो रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों का नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों की स्कूल वापसी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।
मध्यप्रदेश के स्कूलों में आज, 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान-2025 की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण भी होगा। इस अभियान के तहत 1 से 4 अप्रैल 2025 तक प्रदेशभर के स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नव प्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के नए एजुकेशन पोर्टल 3.0 का भी शुभारंभ होगा। वर्तमान में, प्रदेश में लगभग 92 हजार सरकारी स्कूल संचालित हो रहे हैं, जहां करीब 85 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
इस बार प्रवेशोत्सव के दौरान, सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में नए प्रवेश की प्रक्रिया एजुकेशन पोर्टल 3.0 के 'स्टूडेंट डायरेक्ट्री मैनेजमेंट सिस्टम' के माध्यम से पूरी की जाएगी। यह पोर्टल स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न सेवाओं को डिजिटली संचालित करने में मदद करेगा, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों को सभी शैक्षिक जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी प्रभारी मंत्री द्वारा जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जाएंगी ताकि वे शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकें।
जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें जो अब तक स्कूलों से बाहर हैं। इस दौरान, अभिभावकों का स्कूल स्तर पर स्वागत किया जाएगा और कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए बालसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
यह भी पढ़ें: MP के स्टूडेंट्स ध्यान दें... गर्मी के चलते स्कूलों के टाइम में बदलाव, जानें नया शेड्यूल
अभियान के तहत, अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़ें: 10 साल से स्कूल नहीं पहुंचे सर, आदेश के सामने शिक्षा विभाग भी लाचार, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
hesootr links
भोपाल में होगा राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव
भोपाल के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अरेरा कॉलोनी (ओल्ड कैंपियन) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan yadav) इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप भी शामिल होंगे।
नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत
एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर स्टूडेंट्स का डेटा दर्ज होगा
जिलों में भी होगा प्रवेशोत्सव
स्कूलों में बालसभा-विशेष भोजन
यह भी पढ़ें: MP के स्टूडेंट्स ध्यान दें... गर्मी के चलते स्कूलों के टाइम में बदलाव, जानें नया शेड्यूल
अभिभावकों को जागरुक करने के लिए होंगे कार्यक्रम
यह भी पढ़ें: 10 साल से स्कूल नहीं पहुंचे सर, आदेश के सामने शिक्षा विभाग भी लाचार, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
hesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari