महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए अब से करना होगा ये काम
Siddhi Tamrakar | Nov 15, 2024, 13:23 IST
MAHAKAL bhasmaarti 4
महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भस्म आरती की प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जानें भस्मार्ती में सम्मिलित होने के नए नियम।
नासिर @ उज्जैन
उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस व अधीक्षक प्रदीप शर्मा व समाजसेवी अभय यादव द्वारा भस्म आरती की व्यवस्थाओं व प्रवेश की आज से शुरू हुई नई प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।
महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भस्म आरती की प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसमें भस्म आरती में सम्मिलित होने वाले भक्तों को आर.एफ.आई.डी. रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश देना शुरू किया गया है। जिससे योग्य व्यक्ति को ही भस्म आरती में प्रवेश मिल सकेगा।
दर्शन करने आए भक्तों को महाकाल महालोक मानसरोवर भवन से जनरल और अवंतिका गेट (गेट नंबर 01) पर पहले अपना मोबाइल नंबर बताना रहेगा, जिसके बाद QR कोड लगा हुआ रिस्ट बैंड उन्हें दिया जाएगा। आपको बता दें कि भस्म आरती और मंदिर की सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने के लिए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति लगातार प्रयास कर रही है। वहीं मंदिर में दर्शन संबंधी अन्य जानकारी व शिकायत के लिए मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोल फ्री नम्बर 18002331008 से संपर्क कर सकते हैं।
उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस व अधीक्षक प्रदीप शर्मा व समाजसेवी अभय यादव द्वारा भस्म आरती की व्यवस्थाओं व प्रवेश की आज से शुरू हुई नई प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।
भस्म आरती की प्रवेश व्यवस्था में बदलाव
रिस्ट बैंड के माध्यम से होगा प्रवेश
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, आज से भस्म आरती में शामिल होने वाले भक्तो को आर.एफ.आई.डी. रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश देना प्रारंभ किया गया है।
ऐसे दिया जाएगा रिस्ट बैंड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman