मध्य प्रदेश के विदिशा से गायब हुई नहर समेत उसकी जमीन !

Amresh Kushwaha | Jun 23, 2024, 14:26 IST
Share
विदिशा उदवहन सिंचाई योजना
विदिशा से गायब हुई नहर

देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इलाके में एक नहर ही नहीं, बल्कि पूरी नहर की ज़मीन ही गायब हो गई है। ये घटना विदिशा ज़िले की है। अब राजस्व विभाग को खत लिखकर जमीन ढूंढने की गुहार लगाई है।

Vidisha Lift Irrigation Scheme : मध्य प्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नहर ही नहीं बल्कि उसकी पूरी जमीन ही गायब हो गई है। जब हलाली विभाग को पता चला तो वो भी हैरान रह गया। अब हलाली विभाग ने प्रशासन को पत्र लिखकर नहर की जमीन ढूंढने की गुहार लगाई है।

ये खबर भी पढ़िए...परीक्षा से बचने के लिए किशोर का खेला, पुलिस-परिवार के उड़ गए होश

जानें क्या है पूरा मामला...


सम्राट अशोक सागर संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत विदिशा दौलतपुरा और मदन खेड़ा के लिए नहर बनाई गई थी, जिसका नाम विदिशा उदवहन सिंचाई योजना रखा गया था। अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से भूअर्जन की प्रक्रिया कराई गई थी।

जिसमें एक दर्जन किसानों की भूमि लेकर सिंचाई के लिए विधिवत योजना बनाकर नहर डाली गई थी। ताकि सिचाई की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था हो और किसान अच्छे से फसल की उपज कर सके।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान के पास पानी के लिए लिफ्ट बनाई थी जो बेतवा नदी से पानी लिफ्ट कर पानी को आगे बढ़ाकर नहरों के माध्यम से ईदगाह होते हुए नवीन कलेक्टर परिसर विट्ठल नगर के अलावा शहर के अन्य और इलाको में सप्लाई होता था।

ये खबर भी पढ़िए...कमलेश्वर डोडियार का दांव, बाप से नाराज होकर बनाएंगे नई पार्टी

नहर की जमीन को भूमाफिया कर गए हजम?


जमीनों के दाम बड़े और भूमाफियाओं ने जमीन ली। साल 1980-85 और 1990 के दौरान जमीनों के दाम कौड़ियों के मूल थे उसे समय किसानों ने अपनी जमीन का भूअर्जन किया था और गाइडलाइन के अनुसार उन्हें मुआवजा भी दिया गया था।

विदिशा से गायब हुई नहर...


समय बदला, शहर का विकास हुआ और देखते-देखते जहां पर नहर बनी थी वहां पर बस्तियां बसने लगी। लेकिन लोगों ने कॉलोनी की आड़ में सरकारी जमीन को भी दबा लिया। नहर कब टूट गई और उसकी सामग्री कहां चली गई आज तक पता नहीं है। ( Canal disappeared from Vidisha )

विभाग खुद आश्चर्य में है कि इतना सामान होने के बावजूद कैसे लोगों की हिम्मत हो गई की सरकारी जमीन को अपने कब्जे में ले लिए ?

ये खबर भी पढ़िए...MP के 500 BAR में शराब पर टैक्स चोरी, कहीं रजिस्ट्रेशन नहीं तो कोई केवल 20 फीसदी दिखा रहा बिक्री

जमीन का किया गया था अधिग्रहण


सम्राट अशोक सागर संभाग दो के अंतर्गत विदिशा उदवहन सिंचाई योजना में शासकीय भूमि जो अधिग्रहण की गई थी। विदिशा क्षेत्र की 1.546 दौतलपुरा में 1.170 मदनखेडा में 0.648 कुल 3.354 हेक्टेयर भूमि का भूअर्जन किया गया।

आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया था की यह भूमि स्थायी रूप से अर्जित की हैं। इसका उल्लेख कार्यालय रिकार्ड अनुसार प्रपत्र में प्रस्तुत है और योजना के नक्शे में दर्ज है। इतना ही नहीं जो भूमि अधिग्रहण की गई है, वह सम्पूर्ण शासकीय है जिसका अभिलेख राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया गया है।

सम्राट अशोक सागर संभाग दो के कार्यपालन यंत्री आर.के. शर्मा के हस्ताक्षर वाले पत्र में उल्लेख है कि इस भूमि को कलेक्टर शासन को वापस किए जाने के लिए प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को उपसंभाग को पत्र क्रमांक 20- टी.एस जी-505/2020 विदिशा दिनांक 13.01.2020 के द्वारा भेजा गया था।

इसके बाबजूद भूमाफियाओं को किसी भी अधिकारी का डर नही हैं वह खुलेआम जमीनों की खरीद-फरोस्त कर रहें हैं।

ये खबर भी पढ़िए...पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ ब्रज में जुटेगी महापंचायत, राधारानी पर टिप्पणी कर आ गए हैं विवादों में

तहसीलदार को आए जांच के आदेश


अब इस पूरे मामले में तहसीलदार को जांच के आदेश मिले हैं। जांच आने के बाद स्पष्ट होगा कि किस किसान की कितनी भूमि शासन ने भूअर्जन की थी और किन लोगों ने कब्जा कर लिया है। किसी ने अगर निर्माण कार्य कर लिया है तो उसे मुक्त कराई जाएगा।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Vidisha Lift Irrigation Scheme
  • विदिशा उदवहन सिंचाई योजना
  • विदिशा से गायब हुई नहर
  • Canal disappeared from Vidisha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज