मध्यप्रदेश में शीतलहर से राहत, लेकिन कोहरे का कहर जारी
Siddhi Tamrakar | Jan 20, 2025, 14:20 IST
मध्यप्रदेश में शीतलहर से राहत
मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर से राहत की संभावना है, लेकिन ग्वालियर, चंबल और रीवा में घने कोहरे का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में अगले तीन दिनों तक मीडियम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के पूर्वी हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
सोमवार को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से प्रदेश में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि उन शहरों में, जहां रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से कम और दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो, वहां स्कूलों की छुट्टियां घोषित की जाएं। इसके अलावा, अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था और मजदूरों को सुबह और रात के समय काम से रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
21 जनवरी को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 22 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरे की संभावना है। शहडोल और मंडला में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि इंदौर और उज्जैन में यह 12 डिग्री से अधिक रहेगा।
शनिवार-रविवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भोपाल में तापमान 9.9 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री और इंदौर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि मंडला में 4.3 डिग्री सेल्सियस था।
भोपाल में जनवरी के दौरान कभी गर्मी और बारिश का ट्रेंड भी देखा गया है। यहां 18 जनवरी 1935 को रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि 26 जनवरी 2009 को दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इंदौर में 16 जनवरी 1935 को पारा माइनस 1.1 डिग्री तक गिरा था। जबलपुर में 7 जनवरी 1946 को रात का पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस था और ग्वालियर में उत्तरी हवाओं के कारण जनवरी में ठंड ज्यादा रहती है, जहां 24 जनवरी 1954 को तापमान माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
कोहरे का असर
ठंड से बचाव के निर्देश
बर्फीली हवाओं से ठंड का असर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा है, खासकर पूर्वी हिस्सों में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवाएं 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, और सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान
प्रदेश में ठंड का हाल
प्रमुख शहरों में सर्दी का इतिहास
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari