MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Jan 31, 2026, 21:34 IST
Share
mp top news  (5)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी, मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया,मंत्रालय में भटक रही मंत्री विजय शाह केस की फाइल,40 लाख का बैंक लोन घोटाला: EOW ने दर्ज किया केस। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी, मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया, इंदौर में हुआ फैसला

संघ कार्यकर्ता और मध्य प्रदेश BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जिम्मेदारी बदल दी गई है। उन्हें मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। वे मूल रूप से अशोकनगर (चंबल क्षेत्र) के निवासी हैं और विद्या भारती संगठन से जुड़े थे। यहां विदित हो कि मध्य क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख का दायित्व अभी नागेंद्र सिंह के पास है। इनके साथ अब हितानंद शर्मा डिप्टी की..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्रालय में भटक रही मंत्री विजय शाह केस की फाइल, फैसला जल्द

मंत्री विजय शाह से जुड़े प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की सख्त समय-सीमा ने राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अभियोजन की अनुमति पर निर्णय लेने के लिए अब महज 48 घंटे बचे हैं। लेकिन शाह केस की नस्ती मंत्रालय में होम और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के बीच घूमती रही। जिम्मेदारी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्वालियर हाईकोर्ट का 24 अधिकारियों के खिलाफ SC-ST एक्ट लगाने का आदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने 26 अधिकारियों में से 24 के खिलाफ एससी-एसटी धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इनमें 12 अफसर शामिल हैं। यह मामला पिछले साल एसटीएफ की जांच में सामने आया था।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

40 लाख का बैंक लोन घोटाला: EOW ने दर्ज किया केस, व्यापारी सहित पांच आरोपी जांच के घेरे में

इंदौर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राष्ट्रीयकृत बैंक से लोन लेने का बड़ा मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने 40 लाख रुपए के बैंक लोन घोटाले में केस दर्ज किया है। मामले में एक व्यापारी और केनरा बैंक के तत्कालीन अधिकारी सहित पांच आरोपी जांच के घेरे में हैं।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पतंजलि के 10 रुपए के दूध बिस्किट में 13 ग्राम वजन कम, 55 हजार का अर्थदंड

बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी को दूध बिस्किट के मामले में झटका लगा है। 10 रुपए के बिस्किट का वजन 13 ग्राम कम पाया गया है। इस पर नापतौल विभाग ने कार्रवाई की है। विक्रेता, निर्माता और अन्य संबंधित पक्षों पर 55 हजार का जुर्माना लगाया गया है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में 8वीं की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, हॉस्टल प्रशासन को भनक तक नहीं

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था को चौंका दिया है। यहां के एक सरकारी हॉस्टल में रहकर आठवीं में पढ़ने वाली13 साल की नाबालिग छात्रा मां बन गई है।

छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना के बाद जिले के शिक्षा विभाग..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP BJP कार्यालय में होगी मंत्रियों से मुलाकात : फरवरी का कार्यक्रम जारी, देखें कब मिलेंगे आपके मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति में संगठन और सरकार के बीच तालमेल हमेशा से अहम रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने फरवरी 2026 के लिए एक विशेष कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार के दिग्गज मंत्री अब सीधे भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। वे न केवल कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे बल्कि आम जनता की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। यह कदम इसलिए..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IG के इम्पैनलमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र में दो साल की सेवा अब अनिवार्य

केंद्र सरकार ने IPS अधिकारियों के लिए एक नई शर्त जोड़ी दी है। अब IG (पुलिस महानिरीक्षक) और समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीय पोस्टिंग की दो साल की अनिवार्यता होगी। ये शर्त पूरी करने पर ही आईजी स्तर के अधिकारियों को केंद्र में पोस्टिंग मिलेगी। इस संबंध में केंद्रीय पदों की नियुक्ति वाले नियमों में बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय ने इसकी नई गाइडलाइन्स भी जारी कर दी हैं।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के 61 फीसदी जज वकील कोटे से, 42 में से 18 कर चुके सरकार की पैरवी

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान में यहां पदस्थ कुल 42 न्यायाधीशों में से 26 वकील कोटे से नियुक्त हुए हैं। इसका मतलब है कि हर दूसरे जज का चयन वकील कोटे से हुआ है। इनमें से 3..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • बीजेपी प्रदेश कार्यालय
  • केंद्र सरकार
  • MP BJP
  • बालाघाट
  • पतंजलि
  • ईओडब्ल्यू
  • मंत्री विजय शाह
  • हितानंद शर्मा
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा