Bank loot : कर्ज चुकाने बैंककर्मी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी बैंक में 41 लाख की लूट
Marut raj | Published:
Madhyanchal Gramin Bank loot द सूत्र
दमोह के फतेहपुर के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में 41 लाख रुपए से अधिक की लूट को अंजाम देने वाला बैंककर्मी और उसके साथी गिरफ्तार। आरोपियों से लूट की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।
भोपाल. दमोह के फतेहपुर के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में 41 लाख रुपए से अधिक की लूट ( Madhyanchal Gramin Bank loot ) का खुलासा हो गया है। इसके साथ ही आरोपी भी गिरफ्तार हो गए हैं। बैंककर्मी ने अपने दोस्तों की मद्द से लूट को अंजाम दिया था। बैंककर्मी कर्ज से परेशान था।
बैंक के शाखा प्रबंधक कपिल रैकवार 14 मई 2024 को शाम 8 बजे फतेहपुर चौकी पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर वह अपने बैंक के साथी हरिनारायण विश्वकर्मा के साथ देहात स्थल का निरीक्षण कर बैंक लौटे थे। वहां बैंक के संदेश वाहक रोहित विश्वकर्मा ने उन्हें लूट की जानकारी दी। रोहित ने प्रबंधक को बताया कि कुछ बदमाश मुंह पर कपड़ा बांध कर आये थे और मुझे कट्टा दिखाकर मेरे साथ मारपीट की। वे बैग से चाबी निकाल कर तिजोरी ( सेफ ) में रखी बैंक की कुल रकम 41 लाख 23 हजार 327 रुपए लूट कर ले गए ( bank robbery)।
शाखा प्रबंधक की शिकायत पर तत्काल टीम गठित कर जांच-पड़ताल शुरू की गई। दमोह में नाकाबंदी कर बैंककर्मियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान संदेशवाहक रोहित के बयान और प्राप्त साक्ष्यों में विरोधाभास पाया गया। कई घंटों की पूछताछ के बाद रोहित ने अपने दोस्तों दुर्गेश और देवी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
रोहित ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर बहुत कर्ज था, जिसको चुकाने के लिये उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। वह इस फिराक में था कि अधिक से अधिक रकम निकाली जा सके।
लूट की पूरी रकम बरामद

दोस्तों के साथ मिलकर बनाया प्लान
शाखा प्रबंधक की शिकायत पर तत्काल टीम गठित कर जांच-पड़ताल शुरू की गई। दमोह में नाकाबंदी कर बैंककर्मियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान संदेशवाहक रोहित के बयान और प्राप्त साक्ष्यों में विरोधाभास पाया गया। कई घंटों की पूछताछ के बाद रोहित ने अपने दोस्तों दुर्गेश और देवी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
रोहित ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर बहुत कर्ज था, जिसको चुकाने के लिये उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। वह इस फिराक में था कि अधिक से अधिक रकम निकाली जा सके।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari