AI का यूज कर MP पुलिस कर रही कमाल, किडनैंप हुए बच्चों को मां-बाप से मिला रही

Raj Singh | Mar 01, 2025, 14:26 IST
Share
AI USAGE
AI USAGE

मध्य प्रदेश में अपहरण की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ऑपरेशन मुस्कान चला रही है, जिसमें बच्चों को सुरक्षा के साथ परिवारों से मिलाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में एक समय था जब डकैतों का खौफ था, लेकिन अब अपहरण जैसी घटनाएं उभरने लगी हैं। ग्वालियर चंबल अंचल में हर साल सैकड़ों बच्चे गायब हो जाते हैं। यह समस्या अभी भी जारी है, लेकिन पुलिस इन बच्चों को परिवारों से मिलाने का प्रयास कर रही है। पिछले 14 महीनों में 475 से अधिक बच्चों को पुलिस ने बचाया है। इनमें से कई बच्चों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से ढूंढा गया है। फिर भी अपहरण की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग

6 साल के मासूम शिवाय गुप्ता का अपहरण हुआ था, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। 13 फरवरी को ग्वालियर में दो बाइक सवार अपहरणकर्ताओं ने स्कूल जाते समय शिवाय को किडनैप कर लिया था। आरोपियों ने एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस की तत्परता से आरोपियों को 10 दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और शिवाय को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।
ये भी खबर पढ़ें... ग्वालियर किडनैपिंग केस: अपहरणकर्ताओं का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में गोली मारकर पकड़ा

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

दतिया जिले में भी अपहरण की घटना हुई। दो नाबालिग बच्चियों को स्कूल बस के ड्राइवर ने अपहरण किया था। हालांकि बच्चियों ने शोर मचाया और आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया।

टेक्नोलॉजी का सहारा

अब पुलिस पुराने मामलों में भी नई तकनीकों का सहारा ले रही है। जैसे कि 4 साल पहले गायब हुई रोशनी को बिहार से पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसकी पुरानी तस्वीरों के आधार पर एआई से उसकी नई तस्वीर बनाई और फिर उसकी तलाश शुरू की। अंततः उसे बिहार में पाया गया। हालांकि उसने साथ जाने से मना कर दिया क्योंकि वह वहां शादी कर चुकी थी। बता दें कि साल 2021 का ये पूरा मामला है, तब रोशनी 15 साल की थी। वह अचानक घर से गायब हो गई थी। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ, लेकिन सुराग ना मिलने से केस भी ठंडे बस्ते में चला गया। फिर ऑपरेशन मुस्कान के तहत ग्वालियर पुलिस ने एक बार फिर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन 4 साल बाद वह बालिका कैसी दिखती होगी इसका कोई अंदाजा नहीं था और ना ही उसके पास कोई फोन था और ना ही आधार कार्ड। इस अवस्था में पुलिस ने एआई का यूज किया। जिससे प्रशासन को रोशनी का पता चल गया, जो बिहार में मौजूद थी।
ये भी खबर पढ़ें... नीमच CEO किडनैपिंग केस में खुलासा, तहसीलदार ने कहा था- बहन से शादी करो या 1 करोड़ दो

ऑपरेशन मुस्कान: बच्चों को तलाशने की नई रणनीति

"ऑपरेशन मुस्कान" के तहत पुलिस बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। ग्वालियर जिले में पिछले साल 436 नाबालिग बच्चे गायब हुए थे, जिनमें से 428 बच्चों को पुलिस ने रिकवर किया। 2025 के पहले दो महीनों में भी 62 बच्चों के अपहरण के मामले सामने आए थे, जिनमें से 58 बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला।

प्रशासन ने क्या बताया?

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ( SP ) धर्मवीर सिंह यादव के अनुसार, कई बच्चे घर से नाराज होकर भाग जाते हैं, कुछ को पारिवारिक विघटन के कारण, और कुछ को प्रेम प्रसंग में अपनी स्थिति बदलने की कोशिश में। पुलिस इन मामलों में बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी को प्राथमिकता देती है।

ये भी खबर पढ़ें... छतरपुर में भतीजे की किडनैपिंग, फिरौती लेकर हत्या की साजिश थी, पुलिस ने धर दबोचा

क्या है ऑपरेशन मुस्कान की खासियत?

दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान में एक विशेष रणनीति अपनाई जाती है। इस अभियान के तहत, अलग-अलग टीमों को एक ही उद्देश्य के लिए काम करने के लिए तैयार किया जाता है। बच्चों के मिलने के बाद, उन्हें परिवार से मिलाया जाता है और कोर्ट के निर्देश पर उन्हें सुपुर्द किया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • एमपी पुलिस
  • MP Police
  • ग्वालियर समाचार
  • ग्वालियर पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ऑपरेशन मुस्कान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई