मध्यप्रदेश में 1 करोड़ नौकरियां देने की तैयारी, मोहन सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार

Amresh Kushwaha | Nov 02, 2025, 12:45 IST
Share
madhya‑pradesh‑planned‑one‑crore‑jobs‑samridh-mp-vision-2047
madhya‑pradesh‑planned‑one‑crore‑jobs‑samridh-mp-vision-2047

मध्य प्रदेश सरकार ने समृद्ध एमपी का रोडमैप जारी कर दिया है। इसके अनुसार 2047 तक राज्य में 1 करोड़ नई नौकरियों का लक्ष्य रखा है। इससे राज्य विकास की दौड़ में आगे आएगा...

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने समृद्ध एमपी के विजन 2047 डॉक्यूमेंट को तैयार कर लिया है। इसके साथ ही इस मास्टर प्लान को सार्वजनिक भी कर दिया गया है। शनिवार, 1 नवंबर को स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इस विजन डॉक्यूमेंट को जारी किया।

इसका सबसे अहम हिस्सा साल 2047 तक 1 करोड़ नई नौकरियां (Jobs) पैदा करना है। इस योजना में उद्योगों का योगदान 2.9 लाख करोड़ से बढ़ाकर 50 लाख करोड़तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

उद्योगों से मिलेगी नौकरियां

सरकार का फोकस है कि उद्योग और संबंधित सेक्टर 2047 तक 1 करोड़ लोगों को रोजगार दें। अभी उद्योगों का अर्थव्यवस्था में योगदान 2.9 लाख करोड़ है। इसे बढ़ाकर 50 लाख करोड़ तक पहुंचाया जाएगा। मेक इन मध्यप्रदेश थीम पर काम होगा। 100 से ज्यादा मल्टी-प्रोडक्ट क्लस्टर, 20 कार्गो हब और विशेष निर्यात क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...मोहन सरकार की कैबिनेट में मिली कई प्रस्तावों को मंजूरी, सरकारी आवास पर हुआ अहम फैसला

खेती से भी आएंगे रोजगार

विजन के तहत 2047 तक खेती का स्वरूप पूरी तरह बदलेगा। राज्य का कृषि में राष्ट्रीय योगदान 18% करने का लक्ष्य है। 25% खेती जैविक और प्राकृतिक होगी। स्मार्ट फल-सब्जी क्लस्टर, मिल्क स्टोरेज यूनिट्स और एग्री एक्सपोर्ट जोन के जरिए किसानों की आय दोगुनी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर की इस विधानसभा को सीएम मोहन यादव ने बताया अयोध्या, विधायक मालिनी गौड़ को झटका

मध्यप्रदेश के विजन 2024 डॉक्यूमेंट पर एक नजर...

  • मोहन सरकार का ब्लूप्रिंट: मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक उद्योगों और संबंधित सेक्टरों से 1 करोड़ रोजगार उत्पन्न किए जाएं।
  • वर्तमान 2.9 लाख करोड़ के उद्योग योगदान को बढ़ाकर 50 लाख करोड़ किया जाएगा; 100+ मल्टी-प्रोडक्ट क्लस्टर और 20 कार्गो हब बनेंगे।
  • 25% खेती जैविक/प्राकृतिक होगी, स्मार्ट फूड क्लस्टर और एग्री एक्सपोर्ट जोन के जरिए किसानों की आय दोगुनी की जाएगी।
  • सर्विस सेक्टर का योगदान 2047 तक 53% तक पहुंचाया जाएगा; एआई नॉलेज सिटी, फिल्म सिटी, डेटा हब और टूरिज्म ज़ोन विकसित होंगे।
  • हर व्यक्ति को पक्का घर और जल कनेक्शन मिलेगा, 100% स्कूल एडमिशन और साक्षरता का लक्ष्य; 500 वर्ल्ड क्लास स्कूल और 10 ग्लोबल स्किल पार्क बनेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी सरकार की बड़ी सौगात, अब सिर्फ 5 रुपए में किसानों को मिलेगा बिजली कनेक्शन

सर्विस सेक्टर बनेगा अर्थव्यवस्था की रीढ़

अभी 36% योगदान दे रहा सर्विस सेक्टर, 2047 तक 49 से 53% का योगदान देगा। इसका आकार 4.9 लाख करोड़ से 125 लाख करोड़ तक पहुंचेगा। भोपाल और इंदौर में एआई नॉलेज सिटी, तीन डेटा सेंटर हब, फिल्म सिटी और 10 मेगा टूरिज्म जोन बनाए जाएंगे। साथ ही, पर्यटन को सांस्कृतिक, धार्मिक और ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: सीएम यादव के हितग्राही सम्मेलन से ट्रैफिक डायवर्ट, बस अधिग्रहित से कई स्कूलों में छुट्टी

स्किल, हेल्थ और एजुकेशन पर भी फोकस

2047 तक मध्यप्रदेश में हर व्यक्ति के पास पक्का घर और जल कनेक्शन होगा। शिक्षा में स्मार्ट क्लास, वर्चुअल लैब और एआई टूल्स शामिल होंगे।

  • स्कूल एडमिशन 100%, साक्षरता दर 100% करने का लक्ष्य है।
  • केजी से 12वीं तक 500 वर्ल्ड क्लास स्कूल खुलेंगे।
  • 10 ग्लोबल स्किल पार्क, मॉडल आईटीआई तैयार होंगी।

अब एक पोर्टल पर मिलेंगी 1700 सेवाएं

अब 500 सरकारी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म एमपी ई-सेवा पोर्टल पर उपलब्ध हैं। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इसका शुभारंभ किया। अगले तीन महीनों में यह संख्या बढ़ाकर 1750 सेवाएं कर दी जाएगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य बनेगा जहां पूरी सरकारी मशीनरी एक ही स्क्रीन पर नजर आएगी।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
  • मोहन सरकार का ब्लूप्रिंट
  • 1 करोड़ रोजगार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान