मार्गशीर्ष चतुर्दशी पर बाबा महाकाल का अद्भुत श्रृंगार, चांदी के मुकुट और त्रिशूल से सजे बाबा

Kaushiki | Nov 19, 2025, 08:34 IST
Share
mahakal-bhasma-aarti-darshan-ujjain-wednesday-19-2025
mahakal-bhasma-aarti-darshan-ujjain-wednesday-19-2025

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार (19 नवंबर) को तड़के 4 बजे मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भस्म आरती का अद्भुत आयोजन हुआ।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार(19 नवंबर)को तड़के 4 बजे मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष कीचतुर्दशी तिथि को भस्म आरती का अद्भुत आयोजन हुआ।

भगवान महाकाल का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सुबह सबसे पहले, सभा मंडप में वैदिक मंत्रों के साथ स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद, घंटा बजाकर भगवान महाकाल से अनुमति ली गई। फिर, गर्भगृह के पट खुलते ही पुजारियों ने भगवान का रात का श्रृंगार उतारा।

MAHAKAL-7-938x1024-503723
MAHAKAL-7-938x1024-503723

पंचामृत से हुआ महाकाल का अभिषेक

मार्गशीर्ष महीना में बाबा महाकाल की नगरी मेंपट खुलने के बाद, पुजारियों ने कपूर आरती करके पूजन की शुरुआत की थी। इसके तुरंत बाद, नंदी हॉल में विराजमान नंदी जी का स्नान और पूजन हुआ। यह क्रिया बहुत ही श्रद्धा और भक्ति से की गई थी।

जल से भगवान महाकाल का अभिषेक शुरू हुआ। इसके बाद, पंचामृत से विशेष पूजन किया गया। पंचामृत से स्नान के बाद, भगवान महाकाल को अलौकिक रूप से सजाया गया। सबसे पहले उन्हें रजत का चंद्र मुकुट अर्पित किया गया। इसके साथ ही, चांदी का त्रिशूल और विभिन्न आभूषण धारण कराए गए।

9a19b100-d4c4-4d48-9b50-7822a37e3eae_1763520353-803187
9a19b100-d4c4-4d48-9b50-7822a37e3eae_1763520353-803187

बाबा का विशेष श्रृंगार

भस्म आरती के लिए भगवान (बाबा महाकालभस्म आरती) का विशेष श्रृंगार किया गया। चंदन, भांग और सूखे मेवों (ड्रायफ्रूट्स) से उनका मनमोहक रूप बनाया गया। बाबा महाकाल ने शेषनाग का अद्भुत रजत मुकुट पहना था।

इसके अलावा, उन्हें चांदी की मुण्डमाला और रुद्राक्ष पहनाई गई। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिरअंत में, फल और स्वादिष्ट मिष्ठान का भोग भगवान को लगाया गया।

इस पावन भस्म आरती में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भगवान को भस्म चढ़ाई गई। यह क्षण भक्तों के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली और भावुक करने वाला होता है।

ये खबर भी पढ़ें...

Weekend Horoscope: ग्रहों की चाल से इस वीकेंड किसे मिलेगी सफलता और किसका प्रेम जीवन होगा गहरा

नवंबर में कब है Vivah Panchami 2025, इस दिन पूजा करने से मिलेता सौभाग्य और दांपत्य सुख का वरदान

मार्गशीर्ष माह की एकादशी से व्रत शुरू करने पर क्या अद्भुत लाभ मिलता है, कैसे करें सही विधि से पूजा

आज का राशिफल: शनिदेव की कृपा से इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, तो इनको गुस्से पर रखना होगा नियंत्रण

Tags:
  • उज्जैन
  • भस्म आरती
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • बाबा महाकाल
  • बाबा महाकालभस्म आरती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं