इंदौर के मोती के बाद अब अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर महाकाल की सेवा में लगे श्यामू पर

Sourabh Bhatnagar | Oct 23, 2025, 13:22 IST
Share
mahakal-elephant-shyamu-vantara-project-controversy-ujjain
mahakal-elephant-shyamu-vantara-project-controversy-ujjain

उज्जैन के महाकाल मंदिर में वर्षों से महाकालेश्वर की सवारी का अहम हिस्सा रहे हाथी श्यामू का नाम अब वनतारा प्रोजेक्ट से जोड़े जाने पर विवाद गहराता जा रहा है।

राहुल दवे @ इंदौर

Ujjain. महाकाल की सवारी में वर्षों से भगवान महाकालेश्वर को नगर भ्रमण पर ले जाने वाला प्रिय हाथी श्यामू अब चर्चा के केंद्र में है। खबर ये है कि इंदौर के हाथी मोती के बाद अब अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर श्यामू पर भी है।

वहीं, जैसे ही लोगों को ये बात पता चली, उज्जैन के भक्तों और महाकाल प्रेमियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया।

महाकाल की सवारी का हिस्सा रहा श्यामू

श्यामू वही हाथी है, जो हर साल सावन और महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकाल को अपनी पीठ पर बिठाकर उज्जैन नगर भ्रमण करवाता है। इस सेवा को वह लगभग एक दशक से निरंतर निभा रहा है।

1dbc01ae-0b4
1dbc01ae-0b4

श्यामू का जन्म असम राज्य के गोलाघाट जिले के बालीजान गांव में 8 नवंबर 1997 को हुआ था। वर्ष 2000 में संत सर्मन गिरी महाराज उसे उज्जैन लेकर आए थे। 1980 से 2016 तक महाकाल की सेवा में राजू नामक हाथी रहा। इसके बाद से यह पवित्र जिम्मेदारी श्यामू ने संभाली है।

खबरें ये भी...

इंदौर का हाथी मोती अब कहीं नहीं जाएगा, हाई पावर कमेटी ने ट्रांसफर रोका, जनता की भावनाओं ने बदला फैसला

अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर इंदौर के हाथी मोती पर, चार कमेटियों ने जताई आपत्ति

उज्जैनवासियों का भावनात्मक जुड़ाव

श्यामू अब सिर्फ एक हाथी नहीं, बल्कि महाकाल की सवारी का प्रतीक बन चुका है। सर्मन गिरी महाराज ने कहा कि श्यामू से सिर्फ हमारा नहीं, पूरे उज्जैन का जुड़ाव है। वह महाकाल की सवारी है। महाराज ने आगे कहा, इसलिए उसे कहीं और भेजने का प्रयास श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा। यदि किसी ने उसे उज्जैन से हटाने की कोशिश की तो यह अनर्थ होगा।

महाकाल मंदिर प्रशासन भी सक्रिय

खबर है कि सर्मन गिरी महाराज ने इस पूरे मामले को लेकर महाकाल मंदिर के अफसरों और प्रशासन से बात की है। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अभी के लिए श्यामू को उज्जैन से कहीं नहीं ले जाया जाएगा।

खबरें ये भी...

धार्मिक मर्यादा तार-तारः महाकाल मंदिर में पुजारी और संत भिड़े, गर्भगृह में की गालीगलौज और धक्का-मुक्की

मिलेट्स प्रसाद देने वाला देश का पहला मंदिर बना महाकालेश्वर मंदिर, रागी के लड्डू बढ़ाएंगे भक्तों की जीवन शक्ति

मोती और श्यामू की जोड़ी की चर्चा

अंबानी परिवार केवनतारा प्रोजेक्ट की चर्चाओं में यह बात भी सामने आई है कि इंदौर के मोती (मेल) हाथी की जोड़ी के लिए किसी फीमेल हाथी की तलाश की जा रही है। इसी सिलसिले में श्यामू का नाम भी चर्चा में आया। बता दें कि इंदौर जू का चर्चित हाथी है मोती।

संवेदनशील मामला बना मोती-श्यामू कनेक्शन

इंदौर के मोती और उज्जैन के श्यामू दोनों हाथी अब जनता की भावनाओं से जुड़े नाम बन चुके हैं। दोनों ही हाथी धर्म, परंपरा और संवेदनशीलता के प्रतीक हैं। एक ओर जहां मोती को ट्रांसफर से राहत मिली है, वहीं अब लोग यही मांग कर रहे हैं कि महाकाल की सवारी ‘श्यामू’ को भी उज्जैन में ही रहने दिया जाए।

इंदौर जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि मोती मेल हाथी है, उसके लिए हम कोई पार्टनर ढूंढ़ रहे हैं। इसी क्रम में हमने उज्जैन के श्यामू के लिए बात की थी। श्यामू फीमेल हाथी है। यही नहीं, इस मामले में हमने अहमदाबाद, जयपुर सहित अन्य शहरों के जू को पत्र लिख फीमेल हाथी की मांग की है।”

Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन
  • महाकाल की सवारी
  • अनंत अंबानी
  • अंबानी परिवार
  • Vantara
  • वनतारा प्रोजेक्ट
  • इंदौर जू का चर्चित हाथी है मोती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा